Jamshedpur News : आदित्यपुर में मलखान सिंह के पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- झारखंड में मौजूद असूरी शक्तियों का नाश करे मां दुर्गा
आदित्यपुर के जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब का पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के इस पूजा पंडाल का उद्घाटन कर रघुवर ने आने वाले राजनीतिक समीकरणों एवं विधानसभा चुनाव का संकेत एक तरह से दे दिया।
आदित्यपुर : झारखंड में मौजूद महिसासुर की तरह असूरी शक्ति का नाश करे मां दुर्गा। असूरी शक्तियों के कारण अमीर राज्य झारखंड की गोद में गरीबी है। उक्त बातें सोमवार को आदित्यपुर एमटाईप मैदान में जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब दुर्गापूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में बातौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। उन्होने कहा कि आदित्यपुर स्थित जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब दुर्गापूजा पंडाल केवल आदित्यपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में प्रसिद्ध है। उन्होने कहा विविधता में एकता को दर्शाता राष्ट्रीय शक्ति पर आधारित पूजा पंडाल के लिए यहां के आयोजक साधुवाद के पात्र है। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काम कर रहे है। आनेवाले आजादी के सौ वर्ष पुरे होने पर भारत पुरे विश्व का नेतृत्व करेगा। कहा कि यह पूजा पंडाल का थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक जो देश के प्रधानमंत्री सार्थक करने में लगे हुए है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में वे विपक्षी दल के विधायक के तौर पर रहते हुए भी जब भी पूर्व मुख्यमंत्री से मिले उनका काम काफी सरल तरीके से हुआ है। वहीं पूर्व विधायक सह पूजा कमिटी के संरक्षक अरविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास का पांच वर्षो का कार्यकाल अदभूत रहा। उनके नेतृत्व में राज्य में काफी विकास के कार्य हुए। कार्यक्रम के दौरान एके श्रीवास्तव, पुरेन्द्र नारायण सिंह समेंत कई लोग मंचासीन थे।
भक्तों का उमड़ा सैलाब
लंबे समय के बाद जयराम यूथ स्पोटिंग के द्वारा पूजा के प्रथम दिन ही पंडाल का पट भक्तगणों के लिए खोल दिया गया है। इसको लेकर प्रथम दिन ही काफी संख्या में भक्तगणों ने जयराम यूथ स्पोटिंग पूजा पंडाल में भक्तगणों की भीड़ उमड़ पड़ा। इस बार जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल विश्व शांति संदेश दे रहा है। आजादी के 75 साल पर आयोजित अमृत महोत्सव के संदेश से मैदान और आसपास के बिल्डिंग को सजाया गया है। साथ ही पूजा मैदान और पास के बिल्डिंग तिरंगा रंग से रोशन या गया है। इसके अलावा सभी धर्म के कपल जोड़ी का प्रदर्शन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कमिटी के अध्यक्ष विनायक सिंह, महासचिव सत्यप्रकाश, अवधेश श्रीवास्तव, भगवान सिंह, वीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।