विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा से पहले 44 ट्रेनें 03 से 15 अक्टूबर के बीच रद रहेंगी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी की लिस्ट

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:55 AM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में 5वीं रेल लाइन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के चलते 03 से 15 अक्टूबर तक ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा से पहले इन ट्रेन रद होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

दुर्गा पूजा से पहले इन ट्रेन रद होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

HighLights

  1. 5वीं रेल लाइन के काम के कारण ट्रेनें रद्द की गईं।

  2. 03 से 15 अक्टूबर तक कुल 44 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

  3. दुर्गा पूजा से पहले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना।

जागरण टीम, जमशेदपुर/चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेल प्रशासन ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बंडामुंडा ए केबिन-राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन चालू करने के सिलसिले में बंडामुंडा डी केबिन पर नॉन-इंटरलाकिंग का काम 03 से 15 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।

इस वजह से रेलवे ने मंडल से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों का परिचालन विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा कर दी है। ट्रेनों के रद होने से त्यौहरी सीजन में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दुर्गा पूजा से पहले इन ट्रेनों के रद होने के कारण यात्रा करने वाले लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।

ये ट्रेनें इन तिथियाें में रद रहेगी

  • 04 से 07 और 11 से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू।
  • 04 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 68043/68044 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू।
  • 04 से 15 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58152/58151 बरसुआं-बीरमित्रपुर-बरसुआं पैसेंजर।
  • 03 से 12 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर।
  • 04 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर।
  • 06 और 08 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस।
  • 09 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18109/18110 इतवारी-टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस।
  • 05 से 08और 12 से 14 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 04 से 07 और 11 से 13 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस।
  • 05 से 08 और 12 से 14 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 04, 06, 11 और 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस।
  • 05, 07, 12 और 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
  • 05, 07 और 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस।
  • 06, 08 और 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
  • 04 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18051/18052 बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस।
  • 03 और 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18049 शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस।
  • 04 और 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18050 बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस।
  • 09 अक्टूबर को को ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस।
  • 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस।
  • 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस।
  • 11 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस।
  • 10 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12812 हटिया - एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12811 एलटीटी मुंबई - हटिया एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12768 संतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा - मुंबई सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12261 मुंबई सीएसएमटी - हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12835 हटिया - सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 15 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12835 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु - हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस।

आदित्यपुर से 9 अक्टूबर तक खुले मेमू ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा और टाटानगर यार्ड में ट्रेनों के परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए चार मेमू ट्रेनों के टर्मिनल परिवर्तन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ये ट्रेनें 9 अक्टूबर 2026 तक टाटानगर के बजाय आदित्यपुर से संचालित होंगी।

रेलवे के अनुसार, 68004 (गुआ-टाटानगर), 68019 (टाटानगर-गुआ), 68020 (गुआ-टाटानगर) और 68009 (टाटानगर-चक्रधरपुर) ट्रेनों का टर्मिनल पहले ही टाटानगर से आदित्यपुर स्थानांतरित किया गया था। इस व्यवस्था से टाटानगर यार्ड में ट्रेनों की भीड़ और डिटेंशन कम करने तथा परिचालन व्यवस्था में सुधार में मदद मिली है।

रेलवे ने अब टर्मिनल परिवर्तन की अवधि अगले 15 दिनों के लिए बढ़ाते हुए 9 अक्टूबर तक कर दी है। यात्रियों से आग्रह किया गया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के टर्मिनल और परिचालन संबंधी जानकारी की पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर दुर्गापूजा 2026: पंडालों में इस बार केदारनाथ मंदिर, बनारस घाट से भगवान विष्णु के दस अवतार तक