विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल यात्री ध्यान दें: दुर्गा पूजा व दीपावली स्पेशल ट्रेन सात अक्टूबर से Jamshedpur News

By Vikas SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 18 Sep 2019 08:50 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 08:00 AM (IST)

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने शालीमार-जयपुर-शालीमार के बीच सात अक्टूबर से दुर्गा पूजा व दीपावली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

रेल यात्री ध्यान दें: दुर्गा पूजा व दीपावली स्पेशल ट्रेन सात अक्टूबर से Jamshedpur News
रेल यात्री ध्यान दें: दुर्गा पूजा व दीपावली स्पेशल ट्रेन सात अक्टूबर से Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। दुर्गा पूजा व दीपावली में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढऩे लगती है, जिसको देखते हुए रेलवे ने शालीमार-जयपुर-शालीमार के बीच सात अक्टूबर से दुर्गा पूजा व दीपावली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया  है। इस ट्रेन स्पेशल किराए के साथ चलेगी।

ट्रेन संख्या 08061 शालीमार-जयपुर एक्सप्रेस का परिचालन सात अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक प्रत्येक सोमवार को होगा। यह ट्रेन इस दौरान चार फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 08062 का परिचालन जयपुर से 9 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक बुधवार को होगा। यह ट्रेन इस दौरान चार फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे। शालीमार-जयपुर एक्सप्रेस का परिचालन 7  अक्टूबर (सोमवार) की रात 8.20 बजे शालीमार स्टेशन से होगा। जबकि जयपुर-शालीमार एक्सप्रेस का परिचालन 9 अक्टूबर (बुधवार) की दोपहर 12.50 बजे जयपुर स्टेशन से होगा।

इन स्टेशनों में होगा ठहराव  

शालीमार, संतरागाछी, खडग़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चाम्पा, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपुर, शहदोल, न्यू कांति, कांति मुरवारा, दमोह, सगौर, बिना मलकेडी, गुना, रुधियाल, कोटा, स्वाइ माधोपुर, बंसथाली, निवाई, दुर्गापुर, जयपुर स्टेशन में होगा इन ट्रेनों का ठहराव।