दुलाल भुइयां ने संस्थापक दिवस पर रखा एक दिवसीय उपवास, जाने क्या है वजह
Dulal Bhuiyan . झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने मंगलवार को जुबली पार्क गेट पर एक दिवसीय उपवास किया। इस दौरान दुलाल भुइयां ने एक बार फिर टाटा स्टील टिनप्लेट टाटा मोटर्स और एक्सएलआरआई में नियोजन की मांग की है।
जमशेदपुर : झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने मंगलवार को जुबली पार्क गेट पर एक दिवसीय उपवास किया। इस दौरान दुलाल भुइयां ने एक बार फिर टाटा स्टील टिनप्लेट, टाटा मोटर्स और एक्सएलआरआई में निबंधित और दलित कर्मचारी पुत्रों के अस्थाई नियोजन की मांग की है। दुलाल भुईयां लंबे समय से टाटा समूह की कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के स्थाई नियोजन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी प्रबंधन अस्थाई प्रवृत्ति के कार्यों को ठेका कर्मचारियों से करवा रही है इस पर रोक लगनी चाहिए विराम। इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर दुलाल भुइयां पांच चरणों में आंदोलन कर चुके हैं और इस संबंध में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। धरना प्रदर्शन के द्वारा कुंज विहार, दीपक मंडल, अमित दास, लालटू नामता सहित अन्य उपस्थित थे।