टाटा स्टील के एनएस ग्रेड कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद भी मेडिकल सुविधा का लाभ मिलने पर संशय
टाटा स्टील में कार्यरत लगभग 6500 न्यू सीरीज (एनएस) ग्रेड कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद भी मेडिकल सुविधा का लाभ मिलेगा या नहीं। इस पर संशय के काले बादल छाए हुए हैं। कर्मचारियों के पूछने पर यूनियन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है।
जमशेदपुर, जासं। टाटा स्टील में कार्यरत लगभग 6500 न्यू सीरीज (एनएस) ग्रेड कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद भी मेडिकल सुविधा का लाभ मिलेगा या नहीं। इस पर संशय के काले बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप पर एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों ने यूनियन के शीर्षस्थ नेतृत्व से इस मामले में सवाल पूछा था लेकिन देर शाम तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व ने बुधवार को कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद भी मेडिकल सुविधा में विस्तार पर समझौता किया। इसकी आधिकारिक घोषणा यूनियन नेतृत्व ने प्रेसवार्ता कर किया। लेकिन न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों को तकलीफ इसी बात से है। एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबर कई बार समझौते की कॉपी ग्रुप पर साझा करने की मांग कर चुके हैं लेकिन यूनियन नेतृत्व मौन है। कमेटी मेंबरों का कहना है? कि वर्ष 2018 चुनाव से पहले भी अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने ही मेडिकल एक्सटेंशन बंद नहीं होने की घोषणा की थी। लेकिन चुनाव के बाद ही इसे बंद कर दिया गया।
दूसरी शंका इस बााातकी
दूसरी शंका इस बात से भी है कि कंपनी में डीए हो या ग्रेड रिवीजन समझौता। प्रबंधन-यूनियन के बीच हर समझौते में अलग से न्यू सीरीज ग्रेड को किस तरह की सुविधा मिलेगी, उनका पदनाम जोड़ा जाता है लेकिन नए समझौते में ऐसा कुछ नहीं है। एक लाइन में सभी कर्मचारी लिख दिया गया। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद मेडिकल सुविधा में विस्तार का लाभ मिलेगा या नहीं। कमेटी मेंबरों का कहना है कि कर्मचारी उनसे सवाल पूछ रहे हैं लेकिन यूनियन नेतृत्व के मौन होने से उन्हें भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। कमेटी मेंबरों का कहना है कि एनएस ग्रेड कर्मचारी और कमेटी मेंबर लंबे समय से स्टील वेज की तरह उन्हें भी सेवानिवृत्त के बाद मेडिकल सुविधा का लाभ देने की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारी कर रहे ये मांग
लेकिन यूनियन नेतृत्व यदि इतना बड़ा समझौता किया है तो सभी कमेटी मेंबरों को बुलाकर स्थिति स्पष्ट करें नहीं तो यह भी चुनावी मुद्दा बनकर न रह जाए। यदि एनएस ग्रेड कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा का लाभ मिलना है तो सभी को बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने में हर्ज क्या है क्योंकि मेडिकल एक्सटेंशन पर सहीं जानकारी नहीं मिलने से 6500 एनएस ग्रेड के कर्मचारी भी परेशान हैं और लगातार अपने कमेटी मेंबरों से सवाल-जवाब कर रहे हैं। वहीं, पूरे मामले में यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कुछ भी कहने से इंकार किया। यूनियन के शीर्षस्थ नेतृत्व का कहना है? कि टाटा स्टील प्रबंधन और यूनियन ने एक समझौता किया है कि मेडिकल सुविधा विस्तार का लाभ सभी कर्मचारियों को मिलेगा। यदि एनएस ग्रेड के कर्मचारी खुद को कंपनी का कर्मचारी समझते हैं तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा। लेकिन कुछ लोग बेवजह इस पर राजनीति कर रहे हैं।
42 वर्ष की उम्र सीमा को बढ़ाकर किया जाए 50 वर्ष
टाटा स्टील में 500 इम्प्लाई रिलेशन की खबर पाकर गुरुवार शाम निबंधित कर्मचारी पुत्र टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे और शीर्षस्थ नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान निबंधित पुत्रों ने बहाली के लिए तय उम्र सीमा को 42 से बढ़ाकर 50 करने की मांग की। जो निबंधित पुत्र असफल होंगे या जिनकी उम्र सीमा पार हो चुकी है उन्हें पूर्व की तरह एकमुश्त पैकेज का लाभ देने की मांग की गई। निबंधित कर्मचारी पुत्रों के नेतृत्वकर्ता परशुराम बागी ने घोषणा की है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो छठ पूजा के बाद वे वृहद रूप से आंदोलन करते हुए यूनियन कार्यालय को अस्थायी रूप से बंद कर देंगे। उनका कहना है कि 42 वर्ष उम्र सीमा तय होने से लगभग 4000 से ज्यादा निबंधित कर्मचारी पुत्र बहाली प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं।