अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
मुसाबनी : मुसाबनी अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख पान मुनि मुर्मू क
मुसाबनी : मुसाबनी अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख पान मुनि मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबनी द्वारा प्लस पोलियो अभियान की सफलता पर चर्चा हुई। बैठक में 10607 बच्चों को प्लस पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया। पहले चरण में 28 जनवरी 2018 को एंव 11 मार्च को द्वितीय चरण का अभियान शुरू होगा। डोर टू डोर जाकर पोलियो ड्रॉप दिया जाएगा। बीडीओ ने बैठक में इस अभियान को सफल बनाने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश स्वास्थ्य कर्मियों को दिया। इस मौके पर बीडीओ संतोष गुप्ता, सीओ साधु चरण देवगम, डॉ. प्रभावती टोपनो, बीईईओ बैकुंठ महतो, सीडीपीओ नीतू ¨सह, सीमा जोजो, डॉ. जीसी सतपथी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।