विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉक्‍टर प्रेमी ने हत्‍या के बाद ट्राली बैग में रखकर स्‍टेशन पर फेंक दी थी लाश,अब मिलेगी सजा Jamshedpur News

By Rakesh RanjanEdited By:
Published: Sun, 22 Dec 2019 10:26 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 09:50 AM (IST)

मेडिट्रिना अस्पताल की तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर चयनिका कुमारी की हत्या के मामले में उसके प्रेमी डॉक्टर मिर्जा रफीक हक को स्थानीय न्यायालय ने दोषी करार दिया।

डॉक्‍टर प्रेमी ने हत्‍या के बाद ट्राली बैग में रखकर स्‍टेशन पर फेंक दी थी लाश,अब मिलेगी सजा Jamshedpur News
डॉक्‍टर प्रेमी ने हत्‍या के बाद ट्राली बैग में रखकर स्‍टेशन पर फेंक दी थी लाश,अब मिलेगी सजा Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल की तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर चयनिका कुमारी की हत्या के मामले  में उसके प्रेमी डॉक्टर मिर्जा रफीक हक को स्थानीय न्यायालय ने दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर  तीन जनवरी को सुनवाई होगी।

चयनिका की बिष्टुपुर के जिंजर होटल  के कमरा संख्या 201 में स्टील की चेन से गला घोंटकर 4 नवंबर 2017 को हत्या कर दी गई थी। चयनिका कदमा थाना के अशोक पथ स्थित मारिया अपार्टमेंट के सी 2 फ्लैट  की रहनेवाली थी। वह माता-पिता की इकलौती संतान थी। दो नवंबर को उसने प्रेमी के साथ ही जन्मदिन मनाया था। उसकी नानी का निधन गुरुवार को कदमा इसीसी फ्लैट में हो गया था। चयनिका की हत्या के बाद शव को ट्राली बैग में भर टाटानगर स्टेशन की पार्किंग से सटे तीसरी गेट पर बैग को रखकर वापस होटल लौट गया था। 

शव को ट्राली बैग में भरकर स्टेशन के पास रख दिया

कदमा थाना के अशोक पथ स्थित मारिया अपार्टमेंट की सीटू की रहने वाली चयनिका कुमारी की हत्या के बाद कोलकाता का चिकित्सक बिष्टुपुर बाजार गया। ट्राली बैग खरीदी। बैग में ही चयनिका के शव को रख दिया। इसके बाद वह टेंपो से टाटानगर स्टेशन पहुंचा और बैग तीसरे गेट के पास रख दिया और खुद होटल लौट गया। वहीं दूसरी ओर शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बीती रात से एक लावारिश बैग गेट के पास पड़ा है। जब पुलिस पहुंची और बैग खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। बैग से एक युवती का शव बरामद किया गया था। बैग के भीतर ही मेडिट्रिना अस्पताल का पहचान पत्र, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और दूसरे कागजात मिले। मृतका की पहचान बैग से बरामद पहचान पत्रों से की गई थी।

कोलकाता में हुई थी दोस्‍ती

जिसके बाद पुलिस ने हत्या आरोपित चिकित्सक को होटल से शनिवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर लिया था। हत्यारोपित ने पुलिस को बताया था कि वह कोलकाता के एक अस्पताल में आरएमओ पद पर कार्यरत है।  चयनिका से उसका तीन वर्ष से प्रेम संबंध था। कोलकाता में चयनिका उसके साथ ही आइएलएस हास्पिटल में काम करती थी। वह 31 अक्टूबर से होटल में ठहरा हुआ था। एक नवंबर से लगातार चयनिका कुमारी उससे मिलने होटल आती थी।