Move to Jagran APP

खुद को कमजोर ना समझें दिव्यांग : समीर

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन कर दिव्यांग जनों के बीच उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित स्थानीय विधायक समीर महंती ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल व्हीलचेयर श्रवण यंत्र बैसाखी आदि का वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 06:00 AM (IST)
खुद को कमजोर ना समझें दिव्यांग : समीर
खुद को कमजोर ना समझें दिव्यांग : समीर

संसू, चाकुलिया : विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन कर दिव्यांग जनों के बीच उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित स्थानीय विधायक समीर महंती ने दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल व्हीलचेयर श्रवण यंत्र बैसाखी आदि का वितरण किया। मौके पर विधायक ने कहा कि दिव्यांग भाई खुद को किसी से कमजोर ना समझे। अगर ईश्वर ने आपमें कुछ कमी दी है तो निश्चित तौर पर कुछ खूबियां भी दी होंगी। उन्होंने महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिस का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर ही विज्ञान की दुनिया में चमत्कार कर दिया। विधायक ने कार्यक्रम के दौरान खोड़ी बेहरा नामक दिव्यांग युवती को व्हीलचेयर देते हुए उसका सारा खर्च उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दो ट्राईसाइकिल, 8 व्हीलचेयर, 3 बैसाखी, दो ब्लाइंड स्टिक, 13 श्रवण यंत्र तथा 8 दिव्यांगों को स्वामी विवेकानंद ने निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत पेंशन का स्वीकृति पत्र दिया गया। मौके पर सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जयवंती देवगम, बीडीओ देवलाल उरांव, जिला पार्षद जगन्नाथ महतो, दिव्यांग मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गंगा नारायण दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी, गौतम दास, कृष्णा मुंडा, एलएस शकुंतला सिकू, बेलमती जोको आदि उपस्थित थे। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस दिव्यांगों को दी गई ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर : प्रखंड कार्यालय बहरागोड़ा परिसर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगों के बीच 4 ट्राई साइकिल 3 व्हीलचेयर एवं 2 श्रवण संयंत्र का वितरण किया गया। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, झारखंड मुक्ति मोर्चा बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा मौजूद थे।

loksabha election banner

बीडीओ के हाथों दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, एवं श्रवण संयंत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका अलका इंदवार, रोशनी तिर्की, सिगरेन टिलू , बिना कुमारी व अन्य कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.