यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MISS JAMSHEDPUR : खूबसूरती के मेले में जमा फैशन का रंग तो हर जुबां से निकला वाह, आप भी देखिए
BEAUTY CONTEST. प्रतियोगिता में दीया चक्रवर्ती को मिस जमशेदपुर-2019 का खिताब मिला जबकि प्रीतिका को दूसरा और सुदेशना को तीसरा स्थान मिला।

जमशेदपुर, जेएनएन। ओडिशा इंस्टीट्यूट ऑफ इंटेरियर एंड फैशन टेक्नोलॉजी (ओआइआइएफटी) की ओर से एक्सएलआरआइ स्थित टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में दीया चक्रवर्ती को मिस जमशेदपुर-2019 का खिताब मिला, जबकि प्रीतिका को दूसरा और सुदेशना को तीसरा स्थान मिला। इनके अलावा बेस्ट डिजाइनर में रीता कुमारी, रचना और फरहत, कैटवाक में सृष्टि तिवारी, पर्सनालिटी में अक्षिता शाह, स्माइल में प्रीतिका, फिजिक में कृतिका व बेस्ट आइज में नयना ने बाजी मारी।
मिस जमशेदपुर कंटेस्ट में निर्णायकों के पैनल में मिस सुपर मॉडल ऑफ एशिया पैसिफिक पारुल मिश्रा, फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट प्रियंका शाह, इटली में वर्ष 2007 में इंटरनेशनल यंग डिजाइनर अवार्ड जीत चुकी ङ्क्षरपी नायक, मिस इंटरनेशनल में भाग लेने वाली शहर के काशीडीह की अंकिता कुमारी, और ओआइआइएफटी की पूर्व छात्रा अंजना सेठ शामिल रहीं। फैशन शो का संचालन फिल्म शमिताभ से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली मशहूर मॉडल संज्ञा लखनपान ने किया।
19 प्रतिभागियों ने की शिरकत

प्रतियोगिता में कुल 19 प्रतिभागियों ने रैंपवाक व अन्य गतिविधियों में अपने सौंदर्य व इंटेलिजेंस से निर्णायकों को चकित कर दिया। इस दौरान मेगा फैशन शो का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शुक्ला मोहांति मौजूद रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। ओआइआइटी की एमडी प्रतिभा मोहंती ने भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य यहां की छात्राओं को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है।
.jpg)
.jpg)


.jpg)

