जिला टेबल टेनिस में पूर्वी सिंहभूम का जलवा
पूर्वी सिंहभूम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ में संपन्न हुई राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कई पदक अपने नाम किए।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ में संपन्न हुई राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखा। विभिन्न वर्गो में अर्चिता डे, खुशी कुमारी, श्रुति महानंदा, मृणमय प्रधान ने खिताब जीता। सब जूनियर गर्ल्स में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने पूर्वी सिंहभूम की दिशा नारंग को 4-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जूनियर गर्ल्स में पूर्वी सिंहभूम की खुशी कुमारी ने धनबाद के हेमलता सिंकू को 4-2 से हराया। महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की श्रुति महानंदा ने पूर्वी सिंहभूम के हीं खुशी कुमारी को हराकर विजेता बनी। जूनियर ब्वायज में पूर्वी सिंहभूम के मृणमय प्रधान ने पूर्वी सिंहभूम के ही करण राज को 4-0 से हराया। अन्य मुकाबलों में ं राची के अभिनव ने गढ़वा के अमल ठाकुर को, प. सिंहभूम के शिवाजी ने राची के सोमनाथ को पराजित किया। चैंपियनशिप में सर्वाधिक पूर्वी सिंहभूम की ओर से 14 बालिकाओं समेत कुल 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया।