Dhalbhumgarh Airport : 240 नहीं अब 540 एकड़ भूमि पर आकार लेगा कोल्हान का नया एविऐशन हब
कोल्हान क्षेत्र में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना का विस्तार 240 एकड़ से बढ़ाकर अब 540 एकड़ किया जा रहा है, जिससे यह एक प्रमुख एविऐशन हब बनेगा।

नागर विमानन विभाग ने एएआइ और केंद्र के साथ समन्वय किया तेज, 19 बिंदुओं के जवाब भेजे, अब मंजूरी का इंतजार
HighLights
स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के अगले चरण पर काम किया जाएगा।
केंद्र से तकनीकी व पर्यावरणीय मंजूरी का इंतजार है।
हाथी कॉरिडोर का नया वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाएगा।
केंद्र के 19 बिंदुओं का जवाब भेजा, क्लीयरेंस का इंतजार
एलीफेंट कॉरिडोर का दोबारा होगा वैज्ञानिक सर्वे
संयुक्त टीम ने किया स्थल निरीक्षण
धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर राज्य सरकार की ओर से सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। एएआइ के साथ भी लगातार बातचीत हो रही है। भूमि, वन एवं पर्यावरण से जुड़े विषयों पर प्रक्रिया आगे बढ़ी है। केंद्र से आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के अगले चरण पर काम किया जाएगा।
कैप्टन एसपी सिन्हा, निदेशक (परिचालन), नागर विमानन विभाग, झारखंड
