'बंडामुंडा में पटरी से उतरी ट्रेन'
बंडामुंडा स्टेशन के पास संतरागाछी गोंदिया एक्सप्रेस के दो कोच एस व
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 03:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बंडामुंडा स्टेशन के पास संतरागाछी गोंदिया एक्सप्रेस के दो कोच एस वन व एस टू के पटरी से उतरने की सूचना गुरुवार की सुबह दस बजे टाटानगर स्टेशन को मिली। सूचना चक्रधरपुर मंडल से जारी की गई थी। सूचना पाकर रेल अधिकारी व कर्मचारी तुरंत बंडामुंडा स्टेशन की ओर रवाना हो गए। जब रेल अधिकारी व कर्मचारी बंडामुंडा स्टेशन पहुंचे रेलवे अधिकारियों को पता चला कि यह मॉक ड्रिल था। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और वहां से लौट आए। रेल अधिकारियों को बंडामुंडा स्टेशन पहुंचने से पहले ही संतारागाछी गोंिदया एक्सप्रेस ट्रेन वहां से रवाना हो चुकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें