Move to Jagran APP

जमशेदपुर में दिल्ली के किसान आंदोलन काे मिल रहा समर्थन, आप ने दिया धरना Jamshedpur News

Farmers Agitation. कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन को समर्थन मिला। साकची गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और दिल्‍ली बार्डर पर एक माह से आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 11:45 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 11:45 AM (IST)
जमशेदपुर में धरना पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। जागरण

जमशेदपुर, जासं। साकची गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और दिल्‍ली बार्डर पर एक माह से आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया गया। इस मौके पर स्टैडिंग कमेटी सदस्य सह कोल्हान प्रभारी प्रेम कुमार ने कहा कि राज्यसभा में केंद्र सरकार के किसान बिल में किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई गारंटी नहीं है। इस बिल से सिर्फ उद्योगपतियों काे ही फायदा होगा, किसानों को नहीं।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा कि देश में किसानों की आवाज और विपक्ष की आवाज को अनसुना करके पूंजीपतियों के दबाव में केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में तीन किसान विरोधी बिल पास किया है। खासकर राज्यसभा में भाजपा के पास बहुमत नहीं होने के बावजूद असंवैधानिक तरीके से किसान विरोधी बिल पास किया गया, जिसको लेकर पूरे देश के किसानों में गुस्सा है। इस नीति के चलते हमारे किसान अपने अनाज औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसलिए हमारी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।

लगाया गुमराह करने का आरोप

कीनकेंद्र सरकार द्वारा किसान बिल के संबंध में जो बातें कही जा रही हैं, वह किसानों को गुमराह करने वाली हैं। इससे किसान अपने ही खेत में मजदूर हो जाएंगे। सरकार की मंशा किसानों को बड़ी-बड़ी कंपनियों का गुलाम बनाने की प्रतीत हो रही है। मोदी सरकार को किसान बिल बापस लेना होगा। किसानों के साथ केंद्र सरकार वार्ता का ड्रामा कर रही है। इनकी नीयत साफ नहीं है। इस कड़ाके की ठंड में 33 किसान शहीद हो चुके हैं। अब यह जन आंदोलन की तरफ बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ शुरू से है। 

धरना में ये रहे शामिल

आम आदमी पार्टी ही किसानों का हक देगी। अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद किसानों को श्नद्धांजलि दी गई। धरना में रईस अफरीदी, अजीत कुमार सांडिल, समर कुंडू, शैलेंद्र कुमार, मुनमुन बोस, शंकर ठाकुर, शमीम अख्तर, मो. शकील, अशोक कुमार सिंह, उषा रानी, संजीब शर्मा, सविता शर्मा, मो. इकबाल अंसारी, नौशाद, पी. संन्यासी राव, आकाश कुमार सिंह, मिंटु महतो, लव कुमार सिंह, अल्ताफ हुसैन, परमेश्वर पंडित, अभिषेक कुमार सिंह, निखिल महतो, कपिल प्रमाणिक, राजन प्रधान, राजकुमार सिंह, एसके मल्लिक, सिंहभूम मार्डी, सुषमा सुंडी, शांति लोहार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.