कुपोषण के खिलाफ जंग का एलान, फाउंडेशन गर्भवती महिलाओं व बच्चों के बीच बांट रही दूध व हॉरलिक्स
संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में कुषोषण के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पिछले दस दिनों से लागातार संस्था के सदस्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब जरूरतमंद बच्चे बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं के बीच निश्शुल्क दूध का वितरण कर रही है।
जमशेदपुर, जासं। संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र में कुषोषण के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पिछले दस दिनों से लागातार संस्था के सदस्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब जरूरतमंद बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं के बीच निश्शुल्क दूध का वितरण कर रही है। बच्चों तक दूध पहुंचाने में डिमना के नंदनी डेयरी फार्म का भरपूर सहयोग मिल रहा है। संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती का कहना है कि उनका टारगेट है कि इलाके का एक भी बच्चा कुपोषित ना हो। इसके लिए घर के सारे काम-काज को छोड़ ढेर शाम संस्था के सदस्य दूध लेकर गांव-देहात की ओर कूच कर जाते है। बच्चे तंदुरूस्त रहे इसके लिए उन्हें दूध के साथ हॉरलिक्स भी दिया जाता है। गांव में जो भी कुपोषित बच्चा या गर्भवती महिलाएं दिखती है उन्हें दूध मुहैया करवाया जाता है। उनका मानना है कि बच्चे तंदरूस्त होंगे तभी हमारा देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का एक ही मकसद है समाज में जरूरतमंदों की सेवा करना। संस्था के गतिविधि से गांव के लोग भी काफी उत्साहित है।
संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष अजय मंडल का कहना है कि इस कोरोना महामारी में जहां लोग अपने घरों तक ही सीमित है वही उनकी संस्था रोजाना दूध बांटने के साथ किन्नरों से लेकर जरूरतमंदों तक राशन, व्हील चेयर, किशोरियों के लिए सैनिटरी नैपकिन, हॉम सैनिटाइजर पहुंचाने में लगी हुई है। कोरोना के दूसरी लहर में जिस प्रकार आक्सीजन की कमी देखी गई उसको देखते हुए संस्था समय-समय पर आक्सीजन श्रृजन करने वाले पौंधे लगाने के साथ आक्सीजन सिलिंडर, वाइपर मशीन, मास्क भी पहुंचाने का काम कर रही है । इस अभियानों में संस्था को आम लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
संस्था की ओर से लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निश्शुल्क एंबुलेंस सेवा भी प्रदान किया जा रहा है। इस कार्य में संस्था के रितेश घोषाल, कोयल बनर्जी, सुनैना पांडे, सोमा चटर्जी, अभिषेक मायति, अंकुश बनर्जी, शालिनी, मितिका चक्रवर्ती, राजीव दत्ता का भरपूर सहयोग है।
यह भी पढ़ें -