Move to Jagran APP

झारखंड: जमशेदपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद काट डाला, सिर कटा शव मिला

टाटानगर रेलवे स्टेशन से 25 जुलाई की रात अपहृत तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात पुलिस ने बच्ची का सिर विहीन शव झाड़ी से बरामद किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 06:13 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 05:09 PM (IST)
झारखंड: जमशेदपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद काट डाला, सिर कटा शव मिला
झारखंड: जमशेदपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद काट डाला, सिर कटा शव मिला

जमशेदपुर, जासं। टाटानगर रेलवे स्टेशन से 25 जुलाई की रात अपहृत तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात पुलिस ने बच्ची का सिर विहीन शव टेल्को थाना क्षेत्र स्थित रामाधीन बागान धोबीघाट से सटी झाड़ी से बरामद कर लिया है। बच्ची का अपहरण 25 जुलाई की रात को हुआ था। एक हवलदार के पुत्र रिंकू साहू और उसके दोस्त कैलाश कुमार ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। पुलिस बच्ची के सिर की खोज में जुटी है। सिर नहीं मिला है। बुधवार को पुलिस पुन: सिर की तलाश करेगी।

loksabha election banner

मुख्य आरोपित की मां गिरिडीह में हवलदार
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित रिंकू साहू की मां तारा साहू गिरीडीह जिला पुलिस मुख्यालय में हवलदार है। रिंकू आपराधिक मामलों का आरोपित रहा है। तारा देवी ने पुलिस को बताया कि रिंकू साहू साइको है। रिंकू टेल्को के रामाधीन बागान और कैलाश साकची के काशीडीह का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार की रात इन दोनों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की थी।

बच्ची पश्चिम बंगाल के झालदा जिले की रहने वाली थी। 25 जुलाई की रात आरोपितों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से 11:30 बजे अपहरण कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन करते हुए पांच दिन बाद पुलिस अपहरणकर्ता तक पहुंची। उधर, बच्ची बरामद नहीं होने पर मंगलवार सुबह मां पश्चिम बंगाल लौट गई। उसके मामा जमशेदपुर में काम करते हैं।

  • अपहरणकर्ता की निशानदेही पर टेल्को रामाधीन बागान से शव बरामद
  • पश्चिम बंगाल के झालदा जिले की रहने वाली थी बच्ची
  • मुख्य आरोपित की मां गिरिडीह में है हवलदार

उधर, बच्ची की मां जिस मनु मंडल के साथ टाटानगर आई थी, उसे मां की शिकायत पर पुलिस जेल भेज चुकी है। अब बच्ची का शव मिलने के बाद साफ हो गया है कि अपहरण मनु मंडल ने नहीं, बल्कि रिंकू व कैलाश ने किया था। दोनों ने मंगलवार शाम पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन्होंने पुलिस को पूरी कहानी बता दी है। बताया कि दोनों ने मिलकर बच्ची की हत्याकर शव को झाड़ी में फेंक दिया। इसके बाद टेल्को व साकची थाने की पुलिस उन्हें लेकर रामाधीन बागान पहुंची। यहां रिंकू के घर की गली की तरफ से शव बरामद किया गया।

रिंकू बच्चा अपहरण में पहले भी जा चुका जेल
रिंकू साहू अप्रैल 2015 में टेल्को थाना क्षेत्र जेम्को आजाद बस्ती से सात वर्ष की बच्चे की हत्या की नीयत से अपहरण करने के मामले में जेल जा चुका है। मार्च 2018 में उसे मामले में दो वर्ष की सजा सुनाई गई थी। कुछ माह पहले ही जेल से वह रिहा हुआ है। उसके खिलाफ बच्चा चोरी समेत अन्य मामला तीन थानों में दर्ज है।

बच्ची की मां को ही हिरासत में रख कर समय गंवाती रही पुलिस
बच्ची की मां अपने प्रेमी मनु मंडल के साथ टाटानगर स्टेशन आई थी। टाटानगर स्टेशन की पोर्टिको में दोनों सो गए। बच्ची भी साथ में सोयी थी। आधी रात नींद खुलने पर बच्ची को गायब पाया। सूचना टाटानगर रेल सुरक्षा बल और टाटानगर रेल पुलिस को दी। पुलिस बच्ची की मां और उसके प्रेमी को ही हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। शंका जाहिर करती रही कि प्रेम-प्रसंग के कारण बच्ची को दोनों ने गायब करवा दिया है।

बच्ची की मां ने पुलिस को बताया था कि तीन वर्ष पहले पति से उसका तलाक हो गया था। फिर मनु मंडल से फोन के माध्यम से संपर्क हुआ। प्रेम हो गया। तय किया हुआ कि जब दोनों भागेंगे तो बच्ची को साथ लेकर नहीं जाएंगे, लेकिन बच्ची को लेकर यहां आ गए। इसके कारण पुलिस को शक हो गया कि दोनों ने मिलीभगत कर बच्ची को गायब कर दिया है। पति और ससुराल वालों की डर से महिला कहानी गढ़ रही है। पारिवारिक विवाद में ही बच्ची के अपहरण के मामले को ढूंढती रह गई। पूछताछ में पुलिस समय गंवाती रही। असली अपहरणकर्ता तक पहुंचने में विलंब हो गया।

पकड़े गए आरोपितों ने अपराध स्वीकार किया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही जानकारी मिल सकती है। नूर मुस्तफा अंसारी, रेल डीएसपी, टाटानगर स्टेशन।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.