Durga puja 2019 : दुर्गोत्सव पर यहां देखें पंडालों की भव्यता Jamshedpur News
अलग-अलग थीम पर बने पंडालों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता है। पूजा समिति इन पंडालों की सजावट के माध्यम से लोगों को अपना संदेश देती हैं।
जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर का दुर्गा पूजा काफी चर्चित रहता है। यहां कोलकाता के बाद भव्य पंडालों का निर्माण कराया जाता है। शहर के भव्य व आकर्षक पूजनोत्सव को देखने के लिए दूसरे प्रदेशों से भी लोगों की भीड़ उमड़ती है। शहर में दो दर्जन से अधिक ऐसे पंडाल का निर्माण कराया जाता है, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। अलग-अलग थीम पर बने पंडालों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ता है। पूजा समिति इन पंडालों की सजावट के माध्यम से लोगों को अपना संदेश देती हैं।
इस बार जयराम यूथ स्पोर्टिग क्लब आदित्यपुर का पंडाल प्रदुषण, कचड़ा और प्लास्टिक के विध्वंसकारी परिणाम को दिखा रहा है। वहीं काशीडीह में महाभारत में युद्ध के दौरान श्रीकृष्ण-अर्जुन के उपदेश पर आधारित थीम पर बने पंडाल के माध्यम से विश्वव्यापी शांति का संदेश दे रहा है। बागबेड़ा में बने विशाल पंडाल से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रहा है। यह शहर का पहला वातानुकुलित पूजा पंडाल है। ¨हदूस्तान मित्र मंडल का पूजा पंडाल झारखंड के नए विधानसभा भवन को दिखा रहा है। इसके साथ ही रानीकुदर, सिदगोड़ा, एग्रिको, भुइयांडीह, सोनारी सेंट्रल, टुइलाडुंगरी, मानगो, गडढा मैदान, बारीडीह, सिदगोड़ा, सोनारी टाटा क्लब समेत कई अन्य पूजा पंडाल अलग-अलग थीम पर बना है। इनमें से अधिकतर पंडाल पर्यावरण बचाने का संदेश दे रही है। आज से होगा पंडालों का उद्घाटन
शहर के दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन बुधवार से होगा। बुधवार को कदमा फर्म एरिया न्यू सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, आदित्यपुर स्थित जयराम यूथ स्पोर्टिग क्लब, सबुज संघ समेत कई पंडालों का उद्घाटन होगा।