Move to Jagran APP

हफ्ते भर में बढ़ेगा तापमान का तेवर, 41 पार पहुंचेगा पारा

मौसम का मिजाज अब गरमाएगा। चूंकि अब तक बीच-बीच में बारिश हो रही थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 06:50 AM (IST)
हफ्ते भर में बढ़ेगा तापमान का तेवर, 41 पार पहुंचेगा पारा

जासं, जमशेदपुर : मौसम का मिजाज अब गरमाएगा। चूंकि अब तक बीच-बीच में बारिश हो रही थी। इससे रह-रहकर राहत मिल जा रही थी, लेकिन अब पारा चढ़ेगा और गर्मी प्रचंड रूप अख्तियार करेगा। इसकी शुरुआत हो गई है। पिछले सात दिनों के अंदर शहर के अधिकतम तापमान में 4.6 की बढ़त दर्ज की गई है। शहर का न्यूनतम तापमान भी 6.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

loksabha election banner

गुरुवार को भी शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। गर्मी बढ़ने के कारण दोपहर के वक्त सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। बुधवार की तुलना में शहर का अधिकतम तापमान 1.3 और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

--

चार डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान पूरी तरह से खरा उतरा तो आने वाले दिनों में शहरवासियों को गर्मी खूब सताएगी। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार एक मई तक शहर में बारिश होने की संभावना कम है। आने वाले सप्ताह में शहर का अधिकतम तापमान 41.0 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

-----

बीते सात दिनों को तापमान

तिथि - अधि. - न्यून.

19 - 33.2 - 18.9

20 - 35.4 - 20.2

21 - 35.4 - 21.5

22 - 35.6 - 20.2

23 - 36.2 - 24.3

24 - 36.5 - 22.6

25 - 37.8 - 25.3

--

शहर का संभावित तापमान

तिथि - अधि. - न्यून.

26 - 39.0 - 25.0

27 - 39.0 - 26.0

28 - 40.0 - 26.0

29 - 40.0 - 26.0

30 - 41.0 - 27.0

01 - 41.0 - 27.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.