Move to Jagran APP

रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का विकास : जयंत

-विकास योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता -महानगर भाजपा क

By Edited By: Published: Sat, 21 Jan 2017 02:46 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 02:46 AM (IST)
रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का विकास : जयंत

-विकास योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता

loksabha election banner

-महानगर भाजपा कार्यसमिति सह कार्यकर्ता सम्मेलन में शरीक हुए केंद्रीय मंत्री

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुशल नेतृत्व से स्थितियां बदल रही हैं। राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। पार्टी की विचार धारा सबका साथ, सबका विकास है। यह कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना अधूरा है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी नहीं की, बल्कि नोटों को बदला है। यह गरीबों के लिए सुरक्षा कवच है। सीधे अर्थ में कहें तो यह देश को बदलने की एक अहम कड़ी है। इससे भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालेधन पर नकेल कसा गया। अब बेइमानों से रुपये लेकर ईमानदारों और गरीबों के कल्याण पर खर्च होंगे। सिन्हा शुक्रवार को सिदगोड़ा में बिरसा मुंडा टाउन हॉल में महानगर भाजपा कार्यसमिति व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक करने का एक अलग ही उत्साह व आनंद है। राष्ट्रीयता की भावना से परिपूर्ण कार्यकर्ताओं के उत्साह के बूते संगठन अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है। कार्यकर्ता विकास योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीन दयाल व श्याम प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने की। मंच संचालन अनिल मोदी व धन्यवाद ज्ञापन रुबी झा ने किया।

------

मिशन-2019 में जुट जाएं कार्यकर्ता

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वर्ष 2019 के संभावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। हर बूथ पर बेहतर प्रबंधन कैसे हो, इस दिशा में काम करने की जरूरत है। हर कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने का काम करे।

-------

शताब्दी वर्ष समारोह के माध्यम से होगा प्रशिक्षण

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि पंडित दीनदयाल शताब्दी वर्ष समारोह के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए, इस दिशा में काम होगा।

------

मंत्री ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने विकास पर्व का सफल आयोजन करने वाले बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा व कमलपुर मंडल अध्यक्ष कृपासिंधु महतो को सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं को दिलाई गई शपथ

महानगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत में कार्यकर्ताओं को जिला मंत्री अरुण मिश्रा ने शपथ दिलायी। शपथ की पंक्तियां ये थीं- भाजपा कार्यकर्ता सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहकर शासन प्रक्रिया को पारदर्शी, जवाबदेह तथा सहभागी केंद्रित बनाने में पूर्ण योगदान देंगे।

............

इन बिदुओं पर हुई चर्चा

-निजी स्कूलों में फी वृद्धि पर प्रबंधन से बातचीत कर हल निकालने का प्रयास।

- कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने की दिशा में व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए।

- जाति प्रमाण पत्र बनाने के नियमों के सरलीकरण की दिशा में सरकार काम करे।

- सड़क दुर्घटनाओं में हो रही बढ़ोत्तरी के ग्राफ को कम करने हेतु स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर उचित हल निकाला जाए। साथ ही ट्रैफिक जागरुकता अभियान चलाया जाए।

- स्थानीय एवं जाति-प्रमाण पत्र मिलने में हो रही असुविधाओं को लेकर सरकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलकर समुचित समाधान की मांग हो।

- अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग केंद्र व राज्य सरकार से की जाए।

--------------

कार्यसमिति में इन नेताओं ने भी अपने विचार रखे

आभा महतो, राजेश शुक्ला, उषा पांडेय, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, रामबाबू तिवारी, हरेंद्र पांडेय, राजपति देवी, जितेंद्र राय, दीपू सिंह, अनिल सिंह, अभय चौबे, रामसिंह मुंडा, कुलवंत सिंह बंटी, चंद्रशेखर गुप्ता।

-------

नहीं पहुंचे अर्जुन मुंडा

महानगर भाजपा की ओर से घोषणा की गई थी कि महानगर भाजपा कार्य समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित होंगे लेकिन वह नहीं पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.