जमशेदपुर: मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, DC-SSP ने घाटों का किया निरीक्षण
जमशेदपुर जिला प्रशासन दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क ...और पढ़ें

DC-SSP ने घाटों का किया निरीक्षण
HighLights
उपायुक्त और एसएसपी ने विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया।
सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया।
शांतिपूर्ण और सुरक्षित विसर्जन सुनिश्चित करने पर जोर।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
मंगलवार को उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और एसएसपी ने विसर्जन घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

प्रशासन का विशेष जोर विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं होने देने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
