विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर में 3410 लोग HIV संक्रमित, उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को दिए घर-घर जांच के आदेश

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:00 AM (IST)

पूर्वी सिंहभूम जिले में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 3,410 संक्रमित लोगों की जानकारी दी गई।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को दिए घर-घर जांच के आदेश

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को दिए घर-घर जांच के आदेश

HighLights

  1. उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला एड्स नियंत्रण समिति की बैठक हुई।

  2. जिले में 3,410 लोग एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं।

  3. उपायुक्त ने घर-घर जांच और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने जागरूकता और जांच अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला एड्स नियंत्रण एवं रोकथाम समिति की बैठक हुई। 

बैठक में एचआईवी की रोकथाम, जांच, उपचार और संक्रमित लोगों की देखभाल से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अब तक जिले में 7,220 लोगों की एचआईवी जांच की गई है। वहीं, जिले में अनुमानित 3,410 लोग एचआईवी के साथ जीवन जी रहे हैं। 

जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाने का निर्देश

उपायुक्त ने अधिक से अधिक लोगों तक जांच और उपचार की सुविधा पहुंचाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि एचआइवी संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता, जांच, उपचार, देखभाल और सहयोग को साथ लेकर काम करने की जरूरत है। संबंधित विभागों और संस्थाओं को आपसी समन्वय से सेवाओं को और मजबूत करने का निर्देश दिया गया। 

उन्होंने कहा कि एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार जरूरी है। करुणा और प्रतिबद्धता के साथ सामूहिक प्रयास कर जिले को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में काम किया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान समेत स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, नगर निकाय और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, केस मैनेज के नाम पर ₹25600 की चपत