तालाब में तब्दील हुआ दारिसाई सबर बस्ती, सबरों के घर में घुसा पानी, सामग्री नष्ट
पिछले दो दिनों से हो रहीं लगातार बारिश के कारण बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई सबर बस्ती में सबर के घरों में पानी घुस गया है। जिससे पूरा बस्ती तालाब में तब्दील हो चुका है।
संवाद सूत्र, गालूडीह : पिछले दो दिनों से हो रहीं लगातार बारिश के कारण बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई सबर बस्ती में सबर के घरों में पानी घुस गया है। जिससे पूरा बस्ती तालाब में तब्दील हो चुका है। सबरों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बारिश का पानी घर में घुसने से घर मे रखे सामान पानी में नष्ट हो गया। घर में रखे चावल। आंटा व अन्य खाद्य सामग्री पानी के नीचे जाने से भींग गए, बस्ती की मंगली सबर ने बताया कि बस्ती में पानी निकासी का कोई व्यवस्था नही होने से बरसात के कारण बस्ती के घरों में पानी घुस गया है, रतजगा कर समय बिताए, सुबह घर में घुसे पानी को बाल्टी से बाहर फेंकते रहे, घर में रखे अनाज भींग गए हैं। अब भोजन पर भी संकट आगया। खाद्य सामग्री भींग जाने के कारण इन्हें भोजन तक का संकट सताने लगा। सबर परिवार के लोग सुबह से ही बगैर कुछ खाए दिन काट रहे, हालात ऐसे हैं कि घर में चूल्हे तक नहीं जला सकते है। बरसात में उत्पन्न इन समस्याओं के बीच बस्ती में नारकीय जिदगी जी रहे इन सबरों ने अब मदद की गुहार लगा रही है। छोटे सबर बच्चों को सही तरीके से भोजन नहीं मिल पा रहा है। नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने की कवायद तेज : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान ने जोर पकड़ लिया है। अभियान के चौथे दिन गुरुवार को सिटी मैनेजर मोनिस सलाम की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मियों ने सामुदायिक शौचालय में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान टाउन हॉल एवं डाक बंगला स्थित शौचालयों की सफाई की गई। मौके पर सिटी मैनेजर ने कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए चाकुलिया नगर पंचायत तैयार है। जन सहभागिता से नगर पंचायत को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अमृत महोत्सव में नगर पंचायत कर्मियों के साथ साथ आम लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। इसी के तहत 1 अक्टूबर को टाउन हॉल में वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कूड़ा करकट समझी जाने वाली वस्तुओं से कलात्मक चीजें बनाने वाले लोग पुरस्कृत होंगे। सभी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गुरुवार के सफाई अभियान में नगर पंचायत की कनीय अभियंता ग्लोरिया भेंगरा, असीम नाथ, अरुण महतो, मेघनाद महतो, रीता महतो, लकी बाल्मीकि, माया बाल्मीकि, चंदन बेरा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।