Move to Jagran APP

Jagran Dandiya 2019: डांडिया की धुन पर झूम उठेगी जिंदगी, धालभूम क्लब मैदान आइए तो सही

Jagran Dandiya 2019. आज शाम जागरण डांडिया की मस्ती में लौहनगरी झूमेगी। धालभूम क्लब मैदान में बालीवुड अभिनेत्री महक चहल धूम मचाने आ रही हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 09:07 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 01:13 PM (IST)
Jagran Dandiya 2019: डांडिया की धुन पर झूम उठेगी जिंदगी, धालभूम क्लब मैदान आइए तो सही
Jagran Dandiya 2019: डांडिया की धुन पर झूम उठेगी जिंदगी, धालभूम क्लब मैदान आइए तो सही

जमशेदपुर, जासं। Jagran Dandiya 2019 आज की शाम लौहनगरी के लिए बेहद खास होगी। बेहतरीन डांडिया बीट पूरी लौहनगरी को झूमने के लिए मजबूर करेगी। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिलाएं, क्या पुरुष, हर कोई भक्ति और मस्ती से सराबोर बस संगीत की धुन में मस्त होगा। गीत बजते रहेंगे और लोग झूमते रहेंगे। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहेगा। 

loksabha election banner

दैनिक जागरण की ओर से धालभूम क्लब मैदान साकची में शुक्रवार की शाम छह बजे से डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस डांडिया नाइट में नवरात्र की श्रद्धा होगी, त्योहार का जोश होगा और इस इस जोश को दोगुना करेगा डांडिया का धमाकेदार म्यूजिक। डांडिया नाइट की शानदार शाम को और जानदार बनाएंगी महक चहल। कार्यक्रम की शुरुआत शाम सात बजे होगी। डांडिया में प्रवेश के लिए जागरण के कार्यालय से पास लिया जा सकता है। इसमें प्रवेश केवल पास के द्वारा ही मान्य होगा।  

बॉलीवुड अभिनेत्री हैं महक चहल 

महक चहल भारतीय नोर्वेयाई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। उन्होंने अब तक कई ङ्क्षहदी, तेलुगू, बंगाली, पंजाबी और नोर्वेयाई आदि भाषाओं में बनी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। महक चहल कलर्स के बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन-5 का भी हिस्सा रह चुकीं हैं। वो इस शो में रनरअप रहीं थी। इसके बाद वह बिगबॉस सीजन आठ सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर भी नजर आ चुकीं हैं।

ये होंगे अतिथि 

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर अतिथि खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, उप विकास आयुक्त बिश्वनाथ माहेश्वरी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी नेहा आरोड़ा, अपर उपायुक्त सौरव कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन आदि करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.