Move to Jagran APP

शमीम का दूसरा ऑपरेशन सफल, तीसरा शुक्रवार को होगा

न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले में घायल शमीम सिद्दीकी की ससुराल वालों के चेहरे पर सोमवार को कुछ रौनक नजर आई। शमीम का दूसरा ऑपरेशन सोमवार को हुआ। एक और शुक्रवार को ऑपरेशन होना है। उनकी सेहत में सुधार जारी है। मानगो रोड नंबर 12 स्थित कैशर कांप्लेक्स में शमीम की ससुराल है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 08:59 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:59 AM (IST)
शमीम का दूसरा ऑपरेशन सफल, तीसरा शुक्रवार को होगा
शमीम का दूसरा ऑपरेशन सफल, तीसरा शुक्रवार को होगा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले में घायल शमीम सिद्दीकी की ससुराल वालों के चेहरे पर सोमवार को कुछ रौनक नजर आई। शमीम का दूसरा ऑपरेशन सोमवार को हुआ। एक और शुक्रवार को ऑपरेशन होना है। उनकी सेहत में सुधार जारी है।

loksabha election banner

मानगो रोड नंबर 12 स्थित कैशर कांप्लेक्स में शमीम की ससुराल है। उनकी पत्‍‌नी रेहाना ने सोमवार को अपनी मां कैशर जहां व भाई को फोन की। फोन पर उसने बताया कि न्यूजीलैंड सरकार बेहतर काम कर रही है। लेकिन, न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित अल नूर मस्जिद में हुए आतंकी हमले में जब से पति घायल हुए हैं तब से बच्चे भयभीत हैं। इसीलिए रेहाना परवीन ने अपनी मां से कहा है कि कुछ दिनों के लिए न्यूजीलैंड आ जाएं। रेहाना ने मां से बताया कि शमीम का दूसरा ऑपरेशन पूरी तरह से सफल है। डॉक्टरों की टीम शुक्रवार को एक और ऑपरेशन करेगी। शमीम ने भी अपने परिजनों से बातचीत की। उन्होंने पहले से अपने को बेहतर बताया। स्वास्थ्य में सुधार से सास कैशर जहां, साला समशुल, नजमुल हसन के अलावा अन्य लोग भी खुश खुश नजर आए।

सास व साला ने बताया कि शमीम के हाथ में लगी गोली को डाक्टरों ने शनिवार को निकाल दी थी। शुक्रवार को तीसरा ऑपरेशन होगा। इसके कुछ दिनों के बाद शमीम को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। कंधे व हाथ के बीच गोली लगने के कारण शमीम की कई नसें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। उसे दुरूस्त करने के लिए ही डाक्टर बार-बार ऑपरेशन कर रहे हैं।

आज भी ससुराल में लगा रहा तांता

शमीम की ससुराल में कुशल क्षेम पूछने वाले परिजनों व रिश्तेदारों का आना-जाना लगातार जारी है। सोमवार को भी कई लोग मानगो में पहुंचकर ससुराल वालों से सेहत की जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.