Move to Jagran APP

बर्मामाइंस बवाल के पीछे का सच आपको कर देगा हैरान, जानिए

बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी चूना भठ्ठा क्षेत्र के श्रीराम सेवाश्रम और मुस्लिम बस्ती के लोगों के बीच बीते कई दिनों से विवाद हो रहे है। इसके पीछे का सच हैरान करने वाला है।

By Edited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 07:50 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 05:35 PM (IST)
बर्मामाइंस बवाल के पीछे का सच आपको कर देगा हैरान, जानिए

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी चूना भठ्ठा क्षेत्र के श्रीराम सेवाश्रम और मुस्लिम बस्ती के लोगों के बीच बीते कई दिनों से विवाद हो रहे हैं। मामला शांत हो रहा,तूल पकड़ रहा है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी परेशान हैं। अब तो मामले में राजनीति भी शुरु हो गई है। पता नहीं कब क्या हो जाए।

loksabha election banner

दोनों पक्ष को पीछे से घटना कुछ हो रहा है और तूल देने को मामले को दूसरी ओर मोड़ दिए जा रहे है जिससे वास्तविक कारण छुप जा रहे है। अफवाह भी उड़ रही है। इलाका आजकल चर्चा का केंद्र बन गया है। स्क्रैप टाल, शराब भठ्ठी और न जाने कौन-कौन अवैध कारोबार इलाके में हो रहे है। इलाके में अड्डाबाजी होती है बाहरी लोग आते-जाते है। छेड़खानी होती है। रविवार को इलाके में मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई।

पतंग लूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद

हैरानी वाली बात ये है इसके लिए मात्र बच्चों के बीच शुक्रवार को पतंग लूटने को लेकर विवाद था। बच्चों की लड़ाई में बड़े घुस गए जिसके कारण मामले ने तूल पकड़ लिया। मौके पर पुलिस पहुंची। समझा-बुझा शांत करा दिया गया था, लेकिन रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पुलिस ने मामले को संभाल लिया। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें भी वाक्या कुछ हुआ। शिकायत कुछ दूसरी दर्ज कराई गई। कार्रवाई को लेकर थाना पर दबाव बनाना शुरु किया गया। सोमवार को श्रीराम सेवाश्रम से पलायन करने वालों की बैठक विनोबा भावे आश्रम में पुलिस के साथ हो रही थी।

महिला की गिरफ्तारी की उड़ा दी अफवाह

एक महिला ने घटना के दिन दुष्कर्म, छेड़खानी और जान मारने की नीयत से घायल करने की शिकायत दर्ज कराया था। महिला को घटना की वास्तविक जानकारी देने को सोमवार को थाना बुलाया गया था। भीड़ में अफवाह उड़ा दी गई कि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे बैठक में बवेला हो गया। थाना जाने वाली महिला से पुलिस अधिकारी ने बस्ती के लोगों से बातचीत कराई तो सही जानकारी सामने आई। महिला ने कहा कि वह थाना में है और शिकायत दे रही है।

शराब बेचने के आरोप भी लगे

दूसरे पक्ष की ओर से शिकायत करने वालों ने क्षेत्र की एक महिला पर शराब बेचने का आरोप लगा दिया जिसको लेकर भी मामला गरमा गया। सोमवार को श्रीराम सेवाश्रम के लोगों के पलायन की तस्वीर सोशल मीडिया में प्रेषित कर दी गई इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पलायन करने वाले सुरक्षा के बिना वापस लौटने को तैयार नही हुए। राजनीतिक मध्यस्थता हुई। लोग वापस होने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.