Move to Jagran APP

जमशेदपुर मेें 600 से बढ़ाकर एक हजार किए जाएंगे कोविड अस्पतालों के बेड Jamshedpur News

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूरे झारखंड में यहां सबसे अधिक मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले में ही हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 09:14 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jul 2020 09:14 PM (IST)
जमशेदपुर मेें 600 से बढ़ाकर एक हजार किए जाएंगे कोविड अस्पतालों के बेड Jamshedpur News
जमशेदपुर मेें 600 से बढ़ाकर एक हजार किए जाएंगे कोविड अस्पतालों के बेड Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूरे झारखंड में यहां सबसे अधिक मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले में हैं इसलिए यहां पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नीतिन मदन कुलकर्णी उपायुक्त सूरज कुमार, सिविल सर्जन डॉ. आरएन झा, जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. एके लाल के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर यहां की स्थित से अवगत हुए। उन्होंने कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

फिलहाल विभिन्न कोविड अस्पतालों में 600 बेड तैयार रखा गया था। इसे बढ़ाकर उन्होंने एक हजार करने निर्देश दिया है। हालांकि, जिला प्रशासन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्व से ही तैयारी कर रखा है। इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी। जिले में फिलहाल 303 एक्टिव केस है, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं,  अब तक 405 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।

फिलहाल कहां कितने बेड

हॉस्पिटल                       बेड

टीएमएच                        400

एमजीएम                       105

टाटा मोर्टस                      50

यूसीआइएल                   50


आगे इन हॉस्पिटलों में बढ़ाया जाएगा बेड

हॉस्पिटल                           बेड

- उमा हॉस्पिटल                 : 65

- संत जोसफ हॉस्पिटल        : 40

- ङ्क्षसहभूम होम्योपैथी कॉलेज : 50

- मुसाबनी सीएचसी               : 20

- घाटशिला विभूति विहार होटल : 30

- टाटा स्टील की ओर से प्रस्तावित : 150


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.