appointment of high school teachers : पूर्वी सिंहभूम में हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसेलिंग 10 से
appointment of high school teachers. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति में पूर्वी सिंहभूम से 328 शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति में पूर्वी सिंहभूम से 328 शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। अब उपायुक्त अमित कुमार के आदेशानुसार इन शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पूरा करने के लिए 10 को काउंसिलिंग जमशेदपुर हाईस्कूल बिष्टुपुर में होगी।
छूटे हुए अभ्यर्थी की काउंसिलिंग 11 जून को होगी। यह काउंसिलिंग सुबह के 9:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक होगी। काउंसिलिंग कार्य समाप्त होने के बाद शिक्षकों को पदस्थापना से संबंधित नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। काउंसिलिंग के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अनुशंसित सभी 328 शिक्षकों को अपने मूल प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होना होगा।
टीम का किया गया गठन
काउंसिलिंग कार्य को संपन्न कराने के लिए एडीएम लॉ एंड ऑडर्र की सुबोध कुमार की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम में अंचल अधिकारी मानगो कामिनी कौशल लकड़ा, अंचल अधिकारी जमशेदपुर सदर अनुराग कुमार तिवारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम प्रसाद महतो, कमलेश कुमार, मुरारी साई, उपेंद्र नाथ ठाकुर, केशव प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र गागराई, विशेष पदाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस कृष्ण कुमार, विशेष पदाधिकारी मानगो अक्षेस राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को शामिल किया गया है।
और 150 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
328 शिक्षकों की पूर्ण रूप से नियुक्ति होने के बाद पूर्वी सिंहभूम जिले को और 150 शिक्षक मिलने है। इसमें इतिहास एवं नागरिक शास्त्र, संस्कृत, हिंदी, संगीत के शिक्षक शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप