श्रीडुंगरी में मोबाइल टावर लगाने का पार्षद ने किया विरोध
शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-2 में घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय पार्षद अभिजीत महतो ने विरोध किया। पार्षद ने इस संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो को स्थानीय लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि बस्ती के खिरोद चंद्र महतो के आवास पर घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाया जा रहा है..
संसू, आदित्यपुर : शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-2 में घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का स्थानीय पार्षद अभिजीत महतो ने विरोध किया। पार्षद ने इस संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो को स्थानीय लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है। पार्षद ने कहा कि बस्ती के खिरोद चंद्र महतो के आवास पर घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। टावर लगाने के लिए बस्ती के लोगों से सहमति नहीं ली गई है। मोबाइल टावर लगाने का काम जल्द से जल्द नहीं रोका गया तो बस्ती में विधि-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उत्पन्न होने का खतरा बन सकता है। कहा, श्रीडुंगरी बस्ती घनी आबादी वाला क्षेत्र है। बस्ती के बीच मोबाइल टावर लगाना सही नहीं है। इस मामले से नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को भी अवगत कराया गया है। इस अवसर पर पर नरेन चंद्र महतो, लक्ष्मण महतो, घनश्याम महतो, लखी महतो, सुभाष महतो, मोती लाल महतो, रानी महतो आदि उपस्थित थे। डीएसओ ने किया स्टेडियम का निरीक्षण, बच्चों को दिए टिप्स : जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने शनिवार को पिलीद स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचे और बच्चों को खेल से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को विभिन्न खेलों से भविष्य निर्माण, स्वास्थ्य लाभ व शिक्षा के साथ खेल के समायोजन की जानकारी दी। डीएसओ ने स्टेडियम में आवासीय खेल प्रशिक्षण की संभावना के तहत खिलाड़ियों के ठहरने, पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था का भी आकलन किया। उन्होंने जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के जिला सचिव दिलीप गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे एथलेटिक्स एकेडमी की सराहना की। इस दौरान दिलीप गुप्ता, मुखिया पंचानन पातर व लक्ष्मी महतो ने डीएसओ से खेल को बढ़ावा देने के लिए पिलीद स्टेडियम में आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की। मौके पर प्राचार्य सुरेश पांडा, लक्ष्मण महतो आदि उपस्थित थे।