Move to Jagran APP

coronavirus Prevention: चिंता क्यों, इस तरह भी दूर भागेगा कोरोना, जानिए

coronavirus Protection. सुबह की शुरुआत योग व प्राणायाम से कीजिए। योग में सूर्य नमस्कार प्राणायाम एवं मेडिटेशन प्रतिदिन अवश्य करें। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युन सिस्टम) बढ़ती है। यह कोरोना से बचाव का खास तरीका है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 10:24 AM (IST)
coronavirus Prevention: चिंता क्यों,  इस तरह भी दूर भागेगा कोरोना, जानिए
योग करने के बाद सुबह में काढ़ा या फिर हर्बल चाय बनाकर अवश्य पीजिए।

जमशेदपुर, जासं। coronavirus Prevention सुबह की शुरुआत योग व प्राणायाम से कीजिए। योग में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं मेडिटेशन प्रतिदिन अवश्य करें। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युन सिस्टम) बढ़ती है। जमशेदपुर शहर के जाने-माने नैचुरोपैथिक विशेषज्ञ डॉ. अनिल राय ने ये बातें कहीं। दैनिक जागरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘पूछिए सवाल, मिलेगा जवाब’ के तहत उन्होंने फोन के माध्यम से लोगों के सवालों का जवाब दिया।

loksabha election banner

डॉ. अनिल राय ने कहा कि नैचुरोपैथिक इलाज के तरह शरीर का शुध्दीकरण (नेति, कुंजल, बस्ति-क्रिया, वाष्प-स्नान आदि) किया जाता है। संतुलित आहार विशेषकर रसाहार ज्यादा दिया जाता है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। डॉ. अनिल राय ने कहा कि योग करने के बाद सुबह में काढ़ा या फिर हर्बल चाय बनाकर अवश्य पीजिए, ये जिंदगी का बूस्टर है।

डॉ. अनिल राय से लोगों द्वारा पूछे गए सवाल

-सवाल : कोरोना से बचाव कैसे करें। दीप कुमार वर्मा, मानगो।

जवाब : सुबह में योग व प्राणायाम करें। उसके बाद हर्बल चाय, काढ़ा पीएं। गिलोय का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगा तो कोरोना होने की संभावना कम होगी।

सवाल : कोरोना का लक्षण क्या है। विश्वनाथ बनर्जी, रघुनाथपुर, बंगाल

जवाब : कोरोना के कई सारे लक्षण है लेकिन इसमें प्रमुख सर्दी-खांसी, गले में खरांस, बुखार होना, स्वाद चले जाना सहित अन्य शामिल है। एेसी परिस्थिति में किसी डॉक्टर से तत्काल संपर्क कर जांच करानी चाहिए।

सवाल : वैक्सीन कितना सफल है। इसे लिया जा सकता है या नहीं। साधना चक्रवर्ती, कदमा।जवाब : वैक्सीन पूरी तरह से सफल है। इसे आप लीजिए। कोरोना से बचाव वैक्सीन ही कर सकता है।सवाल : मास्क लगाना जरूरी है क्या। इससे कोरोना नहीं होगा। पपायी चक्रवर्ती।

जवाब : मास्क वायरस को रोकता है। घर से बाहर निकले तो मास्क अवश्य पहनें। अन्यथा पुलिस कार्रवाई करने को मजबूर होगी।

सवाल : नाक से खून निकला है। क्या मैं वैक्सीन ले सकता हूं। रामेश्वर, गम्हरिया।

जवाब : आप वैक्सीन ले सकते हैं। साथ में जो दवा चल रहा है, उसे खाते रहें।

सवाल : घर में नौकरानी को बुला सकते हैं या नहीं। प्रभात कुमारी, मानगो।

जवाब : बिल्कुल बुला सकते हैं लेकिन साफ-सफाई जरूरी है। मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का ख्याल रखें और हाथ को बार-बार धोते रहें।

सवाल : मैं ब्लड प्रेशर के मरीज हूं। वैक्सीन ले की नहीं। किशोर प्रसाद, जुगसलाई।

जवाब : आप वैक्सीन लीजिए। कोई दिक्कत नहीं होगा। अगर आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो उसे निकाल दीजिए।

चार चीज से तैयार करें इम्युनिटी बढ़ाने वाला पेय

कोरोना से बचाव के लिए शरीर का प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसे तैयार करने के लिए चार चीज शामिल करें। इसमें तुलसी पत्ता (चार भाग), दालचीनी (दो भाग), सूंठी (दो भाग) व काली मिर्च (एक भाग)। वैसे आयुष मंत्रालय ने भी परामर्श जारी कर आयुर्वेद इम्युनिटी बूस्टर लेने की सलाह दी है। इसमें हर्बल चाय व काढ़ा शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.