Coronavirus Lockdown Update : अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपके लिए ये है जरूरी नंबर, इनपर ले सकते मदद Jamshedpur News
कोरोना और इससे निपटने के लिए लॉकडाउन के बीच अगर आपको कोई परेशानी हो तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। आप इन नंबरों पर अपनी आवश्यक समस्या का समाधान पा सकते हैं।
जमशेदपुर,जेएनएन। Coronavirus Lockdown Update कोरोना और इससे निपटने के लिए लॉकडाउन के बीच अगर आपको कोई परेशानी हो तो आपके लिए ये जरूरी खबर है। आप इन नंबरों पर अपनी आवश्यक समस्या का समाधान पा सकते हैं।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर ने गुरुवार यानी 02 अप्रैल को कुछ नंबर जारी किए हैं जिसपर संपर्क कर मदद ली जा सकती है।
जानिए क्या है सलाह
वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सामग्री आपूर्ति/अन्य सहयोग हेतु Zवnewise Helpline No. जारी किया गया है। यदि आप वरिष्ठ नागरिक हैं या ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में हैं, जिन्हें सहायता की आवश्यकता है तो हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक फोन कर सकते हैं।
जोनवार/ संपर्क नंबर
- धातकीडीह/बिष्टुपुर 9334636671
- कदमा/सोनारी 9771937544
- मानगो 9031975796
- साकची/काशीडीह 6204289479
- सिदगोड़ा/भूईयाडीह/एग्रीको 8797102205
- टेल्को/घोड़ाबांधा अन्य 9798456047
- बिरसानगर/बारीडीह 9431373282
- जुगसलाई 9430380100
- परसुडीह/सुन्दरनगर 8271025854
- गोलमुरी/मनीफिट 9334007142