Corona Effect : मास्क पहन सात सदस्यों की उपस्थिति में हुआ सीताराम कल्याणम Jamshedpur News
बिष्टुपुर राम मंदिर में श्रीरामनवमी उत्सव का हुआ समापन किया गया प्रशासनिक निर्देशों का अनुपालन। शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए किया गया अनुष्ठान।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम बिष्टुपुर में श्रीराम नवमी उत्सव मनाया गया। कोरोना वायरस के कारण मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए बंद कर दिए गए थे किंतु श्रीराम नवमी उत्सव किये जा रहे थे। सिर्फ पंडित एवं कमेटी के कुछ सदस्यों की उपस्थिति में यह धार्मिक कार्य हो रहा था।
गुरुवार को नवमी के दिन प्रात: 7 बजे अभिषेकम किया गया। 8 बजे झंडा पूजा कर झंडा स्थापित किया गया। 10.30 बजे से सिर्फ 6-7 सदस्यो की उपस्थिति में माता सीता का कल्याणम (विवाह) मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के साथ दक्षिण भारतीय विधि विधान से किया गया। सारे सदस्य मास्क पहने हुए थे। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ये सदस्य बैठे हुए थे।
बिष्टुपुर राम मंदिर में कल्याणम के दौरान उपस्थित सदस्य
इसके बाद कमेटी के उपस्थित सदस्यों द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन कराया गया। मंदिर परिसर में प्रतिदिन 50 किलो खिचड़ी बनाकर बिष्टुपुर से एमजीएम अस्पताल तक के रास्ते मे सभी लोगों को भोजन दिया जाता है।
इस कार्य मे कई भक्तों द्वारा दान स्वरूप नगद एवम सामग्री का सहयोग दिया जा रहा है। इस कार्य में बिष्टुपुर राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीडी गोपाल, महासचिव एसवी दुर्गा प्रसाद शर्मा, जम्मी भास्कर, श्याम, पी कुमार, श्रीनिवास, महेश, राजा पी आदि सहयोग कर रहे हैं।