Corona : फायर ब्रिगेड की मदद से सैनिटाइज किए जा रहे इलाके Jamshedpur News
मानगो नगर निगम जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति व जुगसलाई नगर पालिका क्षेत्र में सैनेटाइजर का छिड़काव फायर ब्रिगेड की गाड़ी से शुरू कर दी गयी है।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कोरोना वायरस संक्रमण से आम जनता दूर रखने के लिए जिला प्रशासन की अोर से शनिवार से तीनों नगर निकाय मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति व जुगसलाई नगर पालिका क्षेत्र में सैनेटाइजर का छिड़काव फायर ब्रिगेड की गाड़ी से शुरू कर दिया गया है।
शनिवार को जहां जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सिटी मैनेजर रवि भारती के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड से सैनेटाइजर का छिड़काव बसंत सिनेमा के पास लगाए गए सब्जी बाजार से किया गया। वहीं दूसरी ओर मानगो नगर निगम द्वारा आजादनगर ओल्ड पुरूलिया रोड स्थित कोहिनूर टावर के पास का इलाका जहां से 25 लोगों को पकड़ा गया था। उस इलाके में फायर ब्रिगेड के माध्यम से सैनेटाइजर छिड़काव किया गया।
इन इलाकों को सैनिटाइज करने के अलावा मानगो गांधी मैदान बाजार, दाईगुट्टू, शंकोसाई रोड नंबर दो, तीन, सुभाष कॉलोनी, उलीडीह आदि इलाके में सैनेटाइजर का छिड़काव किया गया। सिटी मैनेजर निर्मल कुमार ने बताया क सैनेटाइजर का छिड़काव लगातार किए जाएंगे।
इसके अलावा जुगसलाई नगर परिषद की ओर से शनिवार की सुबह से ही कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश प्रसाद यादव के नेतृत्व में सैनेटाइजर का छिड़काव शुरू किया गया।