Move to Jagran APP

Jamshepdur News : बागबेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सामारोह पर कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह के अंतर्गत प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जमशेदपुर के बागबेड़ा मंडल में महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा मुंडा की अध्यक्षता में एक सामारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया गया।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 02:36 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 02:36 PM (IST)
बागबेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सामारोह पर कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस माह के अंतर्गत प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार बागबेडा मंडल में महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा मुंडा की अध्यक्षता में एक सामारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन रामचन्द्र सिंह विवाह भवन, राम नगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी उपस्थित थीं।

loksabha election banner

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रश्मि भारद्वाज, मंत्री रंजनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष सीमा जायसवाल एवं बागबेडा मंडल महामंत्री गणेश विश्वकर्मा, बागबेडा कॉलोनी की पंचायत सदस्य झरना मिश्रा उपस्थित थीं। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष प्रतिमा मुंडा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी ने महिलाओं के संबंध में कहा कि आज महिलाएं किसी से कम नहीं है। पुरूषों के साथ कंधा-कंधा से मिलाकर काम कर रही है। इसलिए उन्होंने कहा कि मजबूत बनना है तो एकजुट रहना होगा। संगठन को मजबूत करना होगा।

संगठन तभी मजबूत हो सकता है जब हम सब एकजुट होकर काम करेंगे। समारोह के दौरान बागबेडा मंडल द्वारा कोरोना काल में बेहतर काम करने वाली महिला कोरोना योद्धाओ को सम्मानित किया गया। रश्मि ने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए जिस तरह से समाज की सेवा की है, वह अतुलनीय है।  जिन्हें सम्मानित किया गया उसमें सुनीता देवी, जया देवी, कंचन कुमारी, नीलम देवी शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में उतर पूर्वी पंचायत मुखिया निनु कुदादा, संगिता देवी, बबीता देवी के साथ ही बाबेड़ा भाजपा मंडल के सभी महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.