Move to Jagran APP

झामुमो ने जरूरतमंदों पहुंचाई खाद्य सामग्री

अंचल के उत्तरी बादिया पंचायत में सिल्दाडेरा और पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के सड़कघुटू में गुरुवार को झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत ने प्रखंड समिति के साथ मिलकर 20 जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:19 AM (IST)
झामुमो ने जरूरतमंदों पहुंचाई खाद्य सामग्री

संसू, मुसाबनी : अंचल के उत्तरी बादिया पंचायत में सिल्दाडेरा और पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के सड़कघुटू में गुरुवार को झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत ने प्रखंड समिति के साथ मिलकर 20 जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए झामुमो नेता ने लोगों से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी फोन पर बता सकते हैं, वह हरसंभव मदद करेंगे। प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, साधु हेम्ब्रम, रविन्द्रनाथ मार्डी, दामु माहली, संजीवन पातर, प्रदीप गोप, राम मुर्मू, बाबुलाल हेम्ब्रम, अशोक माहली, पालु बास्के, जादूनाथ मार्डी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

मुखिया ने जरूरतमंदों को पहुंचाई राहज

पश्चिमी मुसाबनी पंचायत के मुखिया प्रधान सोरेन की अगुवाई में क्षेत्र के 35 जरूरतमंद लोगों के बीच गुरुवार को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इसमें उप मुखिया राज नारायण दास, स्वयंसेवक सोनू कुमार सिंह, वार्ड सदस्य भवानी पातर, दिकु राम कालिदी, सुफला हेंब्रम, गुड़िया गिरी, विनोद कुमार (सोनी कुमार) प्रदीप कुमार शशी, जगन्नाथ पातर, विरेन पातर, जयंत कुमार प्रमुख शामिल रहे।

भाजपा ने बांटा मोदी आहार

घाटशिला के बेहरापड़ा गांव में मोदी आहार का वितरण किया गया। गोपाल कोइरी, संजय अग्रवाल, सत्यनारायण पुष्टि, संजय तिवारी, कृष्णा प्रसाद, मुनमुन पांडे, विशाल मन्ना, महादेव नमाता, राजू सिंह, पप्पू अग्रवाल एवं कैलाश अग्रवाल आदि ने मोदी आहार का वितरण किया।

हनुमान अखाड़ा समिति ने बांटा राशन

लॉक डाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए वीर हनुमान अखाड़ा, महुलिया एवं उल्दा बजरंग अखाड़ा समिति ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है। समिति के शिपू शर्मा के नेतृत्व में महूलिया पंचायत के माझी पाड़ा, उपरडांगा, भालुखखुलिया, आजाद बस्ती, बनियापाड़ा में जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। समिति के सदस्य गांवों में जाकर लोगों को घर में रहने को भी प्रेरित कर रहे हैं ताकि कोरोना जैसे संक्रमण से बच सके। इस मौके पर अभिषेक क्षेत्री, नीतू सिंह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.