राम मंदिर में शेड निर्माण का कार्य शुरू
मुसाबनी नंबर 3 श्रीराम मंदिर में पक्का शेड निर्माण हेतु लिटर ढलाई का कार्य विजय दशमी को शुरू किया गया। मंगलवार को भी शेड निर्माण कार्य जोर शोर से चलाया गया। कमेटी के अध्यक्ष रविकांत चौधरी के नेतृत्व में दीप्ति रंजन निरंजन महापात्रसचिव गांधी बेहरा किशोर साव शैलेन्द्र सिंहशांतनु घोष अन्ना दोराई सूरज कुमार राम पिटू साव सचिन बाग सिकन्दर मुखी उत्तम भाटाचार्य संजय बेहरा शिबू बेहरामनी गंडन आदि ने श्रमदान किया..
संसू, मुसाबनी : मुसाबनी नंबर 3 श्रीराम मंदिर में पक्का शेड निर्माण हेतु लिटर ढलाई का कार्य विजय दशमी को शुरू किया गया। मंगलवार को भी शेड निर्माण कार्य जोर शोर से चलाया गया। कमेटी के अध्यक्ष रविकांत चौधरी के नेतृत्व में दीप्ति रंजन, निरंजन महापात्र,सचिव गांधी बेहरा, किशोर साव, शैलेन्द्र सिंह,शांतनु घोष, अन्ना दोराई, सूरज कुमार राम, पिटू साव, सचिन बाग, सिकन्दर मुखी, उत्तम भाटाचार्य, संजय बेहरा, शिबू बेहरा,मनी गंडन आदि ने श्रमदान किया। राम मंदिर शेड निर्माण कार्य में कई समाजसेवियों ने स्वेच्छा से से सहयोग किया है। मंदिर कमेटी द्वारा आपसी सहयोग से पक्का शेड निर्माण कार्य शुरू किया गया है।