Move to Jagran APP

जमशेदपुर के कांग्रेस नेता अवतार सिंह तारी का निधन Jamshedpur News

जमशेदपुर शहर के पुराने कांग्रेस नेता व ट्रांसपोर्टर अवतार सिंह तारी का निधन बुधवार की सुबह छह बजे हृदय गति रुकने से हो गया। उन्हें मंगलवार की शाम को भी हार्ट अटैक आया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 10:55 AM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 01:55 PM (IST)
जमशेदपुर के कांग्रेस नेता अवतार सिंह तारी का निधन Jamshedpur News
जमशेदपुर के कांग्रेस नेता अवतार सिंह तारी का निधन Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर के पुराने कांग्रेस नेता व ट्रांसपोर्टर अवतार सिंह तारी का निधन बुधवार की सुबह छह बजे हृदय गति रुकने से हो गया। उन्हें मंगलवार की शाम को भी हार्ट अटैक आया था। उसी समय घरवालों ने उन्हें टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) में भर्ती कराया था। उनका इलाज चल रहा था कि सुबह छह बजे दोबारा हार्ट अटैक आया। तारी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू के अभिन्न मित्र थे।

loksabha election banner

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ही स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में कर दिया जाएगा। बेटे रविंदर सिंह सैनी ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे उनके सर्किट हाउस 8  स्थित निवास से पार्थिव देह को घाट ले जाया जाएगा। तारी के निधन  की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार झा, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह व अन्य उनके आवास पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.