Move to Jagran APP

कांग्रेस झूठ की कंपनी, राहुल इसके सीईओ : अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस झूठ की कंपनी है। राहुल बाबा इस कंपनी के सीईओ हैं। इनका झूठ सामने आ चुका है। कांग्रेस सत्ता पाने के लिए परेशान है।

By Edited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 01:41 PM (IST)
कांग्रेस झूठ की कंपनी, राहुल इसके सीईओ : अरुण सिंह
कांग्रेस झूठ की कंपनी, राहुल इसके सीईओ : अरुण सिंह

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कांग्रेस झूठ की कंपनी है। राहुल बाबा इस कंपनी के सीईओ हैं। इनका झूठ सामने आ चुका है। कांग्रेस सत्ता पाने के लिए परेशान है। इसीलिए गठबंधन कर रही है। लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें परास्त कर देगी। भाजपा सेवा की राजनीति करती है। ये बातें भाजपा के शक्ति केंद्र सम्मेलन में आए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है। छत्तीसगढ़ में कोरा वादा किया कि किसानों का धान ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेंगे। किसान उनके झूठे वादे में फंस गए और अब रो रहे हैं। यहां 48 हजार मेट्रिक टन धान सड़ रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान व कर्नाटक में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है। जनता कांग्रेस के झूठ से वाकिफ हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस परास्त हो जाएगी। प्रियंका गांधी के आने का कोई असर नहीं होगा।

भाजपा सरकार ने किया झारखंड का विकास

झारखंड में भाजपा सरकार ने विकास किया है। इस बार यहां की सभी 14 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। राष्ट्रीय महामंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि झारखंड में पांच नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं। बिरसामुंडा संग्रहालय बन रहा है। अब भारत दुनिया में छठी मजबूत अर्थव्यवस्था है। पांच साल के पीएम के कार्यकाल में जीडीपी 7.3 फीसद की दर से बढ़ी है। महंगाई सबसे कम 4.6 फीसद की रफ्तार से बढ़ी है। देश में एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए हैं। 13000 से ज्यादा आविष्कार का पेटेंट हुआ है। पांच साल में 12 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिला है। 32 करोड़ नए बैंक अकाउंट खुले हैं। 50 फीसद गांवों में आप्टिकल फाइबर बिछ गए हैं।

पीएम से डरे भ्रष्टाचारी नेता कर रहे गठबंधन

महागठबंधन पर अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से सभी भ्रष्टाचारी नेता एक साथ आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राहुल व अखिलेश ने गठबंधन किया लेकिन फिर भी भाजपा को वहां प्रचंड बहुमत मिला। चुनाव में महागठबंधन हवा निकल जाएगी। बेटे को सीबीआइ से बचाने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू धरने पर बैठे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा से डरी हुई हैं और नेताओं की सभा नहीं होने दे रही हैं। संविधान बनाने वालों ने भी नहीं सोचा था कि वो सीबीआइ जैसी संवैधानिक संस्था को बंगाल में काम करने से रोक देंगी। महामंत्री ने आजसू से गठबंधन के सवाल पर गोलमोल जवाब दिया। प्रेस कांफ्रेंस में बोकारो के पार्टी विधायक बिरंची नारायण भी थे।

कार्यकर्ता पर एफआइआर का मामला देखेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि वो पार्टी के प्रेस प्रवक्ता अंकित आनंद पर एफआइआर के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की पिटाई और उस पर एफआइआर गंभीर मामला है और इस मामले को वो खुद देखेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.