Move to Jagran APP

झारखंड के ईंख आयुक्त ने खेतों में जाकर देखी योजनाओं की हकीकत

झारखंड के संयुक्त ईंख आयुक्त सह अनुश्रवण पदाधिकारी कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग जय प्रकाश तिवारी ने पूर्वी सिंहभूम जिले में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की धरातल यानि खेतों में जाकर हकीकत जानी। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 05:26 PM (IST)
झारखंड के संयुक्त ईंख आयुक्त ने खेतों में जाकर हकीकत देखी।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के संयुक्त ईंख आयुक्त सह अनुश्रवण पदाधिकारी, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग जय प्रकाश तिवारी ने पूर्वी सिंहभूम जिले में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की खेतों में जाकर हकीकत देखी। इससे पूर्व जिला कृषि कार्यालय पहुंचने पर जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी ने स्वागत किया।

loksabha election banner

इसके पश्चात संयुक्त सचिव ने घाटिशला प्रखंड के केंदोपोसी, लेदा के अलावा पटमदा प्रखंड के धुसरा गांव में खेतों का भ्रमण किया। केंद्रोपोसी गांव में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत संचालित ड्रीप सिंचाई द्वारा की जा रही खेती का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने खेत में काम कर रहे किसान बादल कुमार टुडू, तपन, विनय टुडू, महेश कर्मकार से बातचीत की। किसानों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखकर संयुक्त सचिव खुश नजर आए। पटमदा में जैविक खेती का निरीक्षण किया एवं किसानों से बातचीत की। किसानों ने संयुक्त आयुक्त से जैविक उपज एवं सामान्य उपज के दर में किसी भी तरह का अंतर नहीं होने के कारण किसानों को उचित राशि नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया।

ये मिला आश्वासन

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त ने किसानों को आश्वासन दिया कि एफपीओ के माध्यम से सरकार कार्य योजना बना रही है। जिससे किसानों को जैविक उपज को सामूहिक तौर पर क्रय करेगी ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके। प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिंदी, उप परियोजना निदेशक आत्मा गीता कुमारी, प्रखंड तकनीकि प्रबंधक घाटिशला, सहायक तकनीकि प्रबंधक एवं प्रखंड तकनीकि पदाधिकारी पटमदा शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.