Move to Jagran APP

Weather Update : अभी नहीं मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत, ये रहा इस शहर का हाल Jamshedpur News

Weather Update. दिन में धूप तो खिल रही है लेकिन इसके साथ ही ठंड में इजाफा हुआ है। शाम होते ही कनकनी बढ़ जाती है। इससे अभी राहत नहीं मिलने वाली है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 11:17 AM (IST)
Weather Update : अभी नहीं मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत, ये रहा इस शहर का हाल Jamshedpur News
Weather Update : अभी नहीं मिलेगी ठंड और कोहरे से राहत, ये रहा इस शहर का हाल Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Weather Update झारखंड के जमशेदपुर शहर में मौसम का तेवर बदलता जा रहा है। पिछले चार दिनों से लगातार घट रहे तापमान के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ती जा रही है। अभी यह स्थिति कायम रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस घटा है वहीं अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

8.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान 

 तापमान के लगातार घटने से शहर और आसपास के क्षेत्र में कनकनी बढ़ती जा रही है। पिछले चार दिनों में 6.9 डिग्री न्यूनतम तापमान घटा है, जिसके बाद कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर और आसपास के क्षेत्र में 19 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इसके साथ ही वातावरण में कुहासा छाया रहेगा।

पिछले चार दिनों का तापमान

तिथि  -  अधि.  -  न्यून.

09   -  22.4   -  15.7

10   -  22.2   -  13.9

11   -  22.5   -  10.2

12   -  24.5   -  09.6

13   -  26.3   -  08.8

 पांच घंटे देर से पहुंची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

 कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। चालक चाहते हुए भी ट्रेन की रफ्तार नहीं बढ़ा पा रहे हैैं। घने कोहरे के कारण सिग्नल व पटरियों को देखना चालक के लिए मुश्किल हो रहा है। इसके कारण जम्मू, पंजाब व दिल्ली की ओर से टाटानगर आने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच से सात घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन पहुंच रही है। ट्रेन संख्या 12802 न्यू दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रविवार की रात आठ बजे की जगह रात पांच घंटे विलंब से एक बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची थी।

उत्‍कल एक्‍सप्रेस भी लेट

ट्रेन संख्या 18478 हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रविवार की रात 8.30 बजे की जगह ढाई घंटे विलंब से रात 11 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 12872 अपने निर्धारित समय दोपहर 2.30 बजे की जगह टाटानगर स्टेशन साढ़े पांच घंटे विलंब से रात आठ बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन संख्या 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रविवार की सुबह 10.20 बजे की जगह आठ घंटे विलंब से शाम 6.40 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.