विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन का जमशेदपुर दौरा: अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर जताएंगे संवेदना, 23 नवंबर को हुआ था सायरा मुंडा का निधन

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:56 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात करेंगे। वे अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन दोपहर 2.05 बजे घोड़ाबांधा के कनपुटा मैदान हेलीपैड पर उतरेंगे।

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन दोपहर 2.05 बजे घोड़ाबांधा के कनपुटा मैदान हेलीपैड पर उतरेंगे।

HighLights

  1. सीएम हेमंत सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंचेंगे।

  2. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर शोक व्यक्त करेंगे।

  3. माता सायरा मुंडा का 23 नवंबर को निधन हुआ था।

जासं, जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा पहुंचेंगे। वहां वे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास पर मुलाकात कर माता सायरा मुंडा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे।
 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे रांची से हेलिकाप्टर के जरिए रामगढ़ रवाना होंगे। रामगढ़ के लुकैयाटांड में शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे नेमरा स्थित आवास जाएंगे। 
 
वहां से प्रस्थान कर दोपहर 2.05 बजे घोड़ाबांधा के कनपुटा मैदान हेलीपैड पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री 2.15 से 2.30 बजे तक अर्जुन मुंडा के आवास पर रहेंगे और इसके बाद 2.40 बजे रांची लौट जाएंगे।
 
गौरतलब है कि वृद्धावस्था जनित बीमारियों से ग्रस्त 92 वर्षीय सायरा मुंडा का 23 नवंबर की तड़के एक बजे टाटा मोटर्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। 
 
उसी दिन स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बाबूलाल मरांडी, आदित्य साहू, मधु कोड़ा और चम्पाई सोरेन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी घोड़ाबांधा जाकर शोक जता चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।