विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Hemant Soren Kharsawan Visit: आज खरसावां आएंगे CM हेमंत सोरेन, शहर में वाहनों की रहेगी No Entry

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Published: Wed, 06 Dec 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

Jharkhand News मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को शहर आ रहे हैं। इससे पहले वे सरायकेला-खरसावां जिला स्थित खरसावां के गोंडपुर ...और पढ़ें

जनसभा कर कोल्हान के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
जनसभा कर कोल्हान के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

जासरण संवाददाता, जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को शहर आ रहे हैं। इससे पहले वे सरायकेला-खरसावां जिला स्थित खरसावां के गोंडपुर मैदान में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां वे परिसंपत्तियों का वितरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से दोपहर एक बजे खरसावां पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 3.30 बजे सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। 

परिसदन में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को सोनारी हवाई अड्डा से दोपहर 11.45 बजे पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड स्थित कालिकापुर पहुंचेंगे। यहां मानपुर पंचायत स्थित सावनाडीह फुटबाल मैदान में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री कालिकापुर से सावनाडीह स्थित कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग से जाएंगे। यहां कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.40 बजे पोटका से रांची के लिए हेलिकाप्टर से रवाना हो जाएंगे। 

रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को जाएंगे पोटका 

ज्ञात हो कि सरकार आपके द्वार का तीसरा संस्करण 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलना है। इसे लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में हर दिन अलग-अलग प्रखंड के पंचायत व नगर निकाय में शिविर लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शहर आगमन के बाद शाम पांच बजे सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा नगर भवन जाएंगे, जहां कोल्हान स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। झामुमो की जिला समिति ने मुख्यमंत्री के स्वागत की भव्य तैयारी की है। इस कार्यक्रम में जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें तीनों जिला के विधायक व पूर्व विधायक भी उपस्थित रहेंगे। 

शहर की नो इंट्री व्यवस्था में बदलाव जमशेदपुर 

शहर में बुधवार को नो इंट्री व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता के अनुसार बुधवार को सुबह नौ से 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश शहर में होगा। 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक भारी वाहनों की शहर से बाहर निकासी होगी। दोपहर 12.30 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश और निकासी पर पूर्णत: रोक रहेगी। सात दिसंबर को प्रात: पांच बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश और निकासी होगा। स्पष्ट है कि यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर है 

www.jagran.com/jharkhand/ranchi-hemant-soren-soft-on-bjp-cm-gave-such-statement-after-results-of-assembly-poll-in-three-state-23597527.html