विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! पर्यटन सुविधाओं से लेकर बिजली उत्पादन तक; CM हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

Published: Wed, 04 Nov 2026 11:52 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम का दौरा कर उसके विकास और पर्यटन संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को ...और पढ़ें

CM हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम का किया दौरा। जागरण

CM हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम का किया दौरा। जागरण

HighLights

  1. CM हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम का भ्रमण कर विकास की संभावनाएं देखीं।

  2. पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश।

  3. सरायकेला-खरसावां DC को समग्र विकास की कार्ययोजना बनाने का निर्देश।

सुधीर गोराई, नीमडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार शाम चांडिल डैम का भ्रमण कर इसके विकास और पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने डैम को बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, जल प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा लंबित परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को डैम के समग्र विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के भ्रमण को चांडिल डैम के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने डैम की मौजूदा स्थिति और यहां उपलब्ध संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन संवर्धन की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर जोर दिया। उनका उद्देश्य चांडिल डैम को पर्यटन के मानचित्र पर एक प्रमुख पहचान दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाए। इसके साथ ही डैम से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

भ्रमण के दौरान बिजली उत्पादन एवं इसके संवर्धन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सके।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब चांडिल डैम के विकास, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, जल प्रबंधन और बिजली उत्पादन से जुड़ी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पहल की उम्मीद बढ़ गई है। यदि इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता है तो चांडिल डैम की पहचान और क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।