कार्तिक पूर्णिमा में बच्चों ने की रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति Jamshedpur News
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोलमुरी उत्कल समाज प्रांगण में समाज एवं पूर्वांचल उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी ने संयुक्त रूप से गुरु पूर्णिमा मनाया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गोलमुरी उत्कल समाज प्रांगण में समाज एवं पूर्वांचल उत्कल दुर्गा पूजा कमेटी ने संयुक्त रूप से गुरु पूर्णिमा मनाया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सागर कला केंद्र के बच्चों द्वारा दी गयी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात प्रोत्साहन हेतु बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कर पुरस्कृत किया गया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि प्रभात कुमार दास, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष परमानंद विश्वाल, महासचिव बसंत कुमार मंगराज, उत्कल समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पांडे, महासचिव प्रदीप कुमार जेना ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में ओडिय़ा समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
साथ ही अपने पूर्वजों के विचारों एवं समाज के कार्यक्रमों को यथावत करने का निर्णय लिया। अंत मे उपस्थित सभी लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समाज के समस्त कार्यकारिणी सदस्य व समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
राजनंदिनी शर्मा, दिशा नायक, खुशी कुमारी, वंशिका सिंह, प्रीति पोद्दार, संजीव चौधरी, अंशिका गुप्ता, शिवानी कुमारी, अंशिका सिंह, आरोही धर, शिवानी सिंह, इशिका सिंह,,रुचि चंद्रा, पूजा बहरा, सुचित्रा प्रधान, सागर वर्मा, पूजा कुमारी, निशिता चंद्रा, रुचि कुमारी, प्रीति सिंह, पूजा गुप्ता, दुर्गा कुमारी, अमृता कुमारी, अक्षरा गुप्ता, लक्ष्मी कुमारी, इशिका कुमारी, अमृता शर्मा आदि को पुरस्कृत किया गया।