मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की पद्मश्री सम्मान के लिए चुने गए शशधर आचार्य से मुलाकात, दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान के लिए झारखंड से चयनित शशधर आचार्य से मुलाकात की। उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जमशेदपुर, जेएनएन। Chief Minister Hemant Soren meets Shashadhar Acharya selected for Padma Shri मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान के लिए झारखंड से चयनित शशधर आचार्य से मुलाकात की।
उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शशधर आचार्य ने छऊ नृत्य को विश्व ख्याति दिलायी है। झारखंड की कला-संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल भी भेंट किया। इस मौके पर सरायकेला के विधायक व मंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद थे। शशधर कलानगरी सरायकेला के निवासी हैं। चंपई सोरेन इसी क्षेत्र से विधायक चुने जाते हैं। छऊ नृत्य के संरक्षण और प्रसार के लिए शशधर आचार्या को पद्मश्री सम्मान मिलेगा। शशधर का पूरा परिवार इस कला को समर्पित रहा है। वे अपने परिवार की पांचवीं पीढी हैं जो छऊ नृत्य को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। मूल रूप से ओडिशा के निवासी के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पद्मश्री सम्मान के लिए झारखंड से चयनित श्री शशधर आचार्य जी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि शशधर जी ने छऊ नृत्य को विश्व ख्याति दिलायी है। झारखण्ड की कला संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान राज्य के लिए प्रेरणास्रोत है। pic.twitter.com/BTho8sF3ED — Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 29, 2020
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में देते हैं छऊ की ट्रेनिंग
50 देशों में छऊ नृत्य का प्रदर्शन कर चुके शशधर दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में छऊ की ट्रेनिंग देते हैं। साथ ही पुणे के नेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड टेलीवीजन इंस्टीट्यूट में भी जाकर क्लास लेते हैं। शशधर के चारों बेटे छऊ नृत्य में पारंगत हैं। शशधर आचार्या के पिता लिंगराज आचार्या भी छऊ नृत्य के अच्छे नर्तक थे। शशधर आचार्या का बेटा शुभम आचार्या अपने पुरखों विरासत को आगे बढ़ाएगा। शशधर फिलवक्त देश की राजधानी नई दिल्ली में रहते हैं। उनकी पत्नी हेलेना आचार्या भी कला से जुड़ी हैं। मूल रूप से बेंगलुरू की दिल्ली में पली-बढ़ी हेलेन संगीत नाट्य अकादमी की सचिव थीं। अभी हेलेना केंद्र सरकार के डांस विभाग की उपसचिव हैं। शशधर ने सरायकेला के रंगापुर और तांगराणी में छऊ नृत्य सिखाने का केंद्र खोला है। इस केंद्र में अभी सरायकेला के 30 युवक एक-एक महीने की छऊ नृत्य की ट्रेनिंग ले रहे हैं।