बालू स्टॉक की आड़ में 'जहर' का कारोबार: चौका में उत्पाद विभाग का छापा, पंजाब निर्मित अवैध शराब बरामद
सरायकेला-खरसावां उत्पाद विभाग ने चौका के मिरूडीह में अवैध शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की। बालू स्टॉक की आड़ में ...और पढ़ें

शराब की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
5,148 बोतल पंजाब निर्मित अवैध विदेशी शराब जब्त की गई।
अवैध फैक्ट्री दो माह से नकली शराब बनाकर बेच रही थी।
टीन शेड के भीतर मिला शराब का जखीरा
गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात 2 बजे शुरू हुआ यह तलाशी अभियान मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक चला। मिरूडीह में बालू स्टॉक की आड़ में एक टीन शेड के भीतर अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न ब्रांडों (मैकडॉवेल्स और इम्पीरियल ब्लू) की पंजाब निर्मित अवैध विदेशी शराब की कुल 5,148 बोतलें बरामद कीं।इसको लेकर शराब माफियाओं में दहशत व्याप्त है।
बरामदगी का विवरण:
- 750ml: 900 बोतल
- 375ml: 1800 बोतल
- 180ml: 2448 बोतल
- अन्य: 30 खाली ड्रम, प्लास्टिक जार, ढक्कन, स्टीकर और शराब बनाने के उपकरण।
दो माह से चल रहा था अवैध खेल
जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री पिछले दो महीनों से सक्रिय थी। यहां नकली शराब का निर्माण और ब्रांडेड बोतलों में रीपैकेजिंग कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में खपाया जा रहा था।
