Move to Jagran APP

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर आरोप गठित, जानिए क्या है मामला Jamshedpur News

एनएच 33 की बदहाली को लेकर हुए आंदोलन के क्रम में रोड जाम के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के खिलाफ जमशेदपुर कोर्ट में आरोप गठित किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 03:18 PM (IST)
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर आरोप गठित, जानिए क्या है मामला Jamshedpur News
झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर आरोप गठित, जानिए क्या है मामला Jamshedpur News
जमशेदपुर, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और कांग्रेस नेता फिरोज खान के खिलाफ छह वर्ष पुराने मामले में अदालत में आरोप गठित किया गया। आरोप गठन शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्य‍ायिक दंडाधिकारी सत्यभामा की अदालत में हुआ।

मामला 27 अक्टूबर 2013 का है। तब डॉ अजय कुमार और फिरोज झारखंड विकास मोर्चा में थे। तब एनएच 33 की दुर्दशा को लेकर आंदोलन किया गया था और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के मानगो पारडीह चौक को जाम कर दिया था।

loksabha election banner

इसके बाद मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के स्पेशल अफसर सुशील कुमार के बयान पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया था। बाद में उपचुनाव में डॉ अजय कुमार झाविमो के टिकट पर जमशेदपुर से सांसद चुने गए। डॉ अजय कुमार बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए और अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.