यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: चक्रधरपुर में विसर्जन जुलूस में बवाल, वॉच टावर पर बरसाए पत्थर; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
झारखंड के चक्रधरपुर में विसर्जन कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। दुर्गा पूजा समिति के साउंड बॉक्स की जब्ती के ...और पढ़ें

HighLights
- थाना प्रभारी के खिलाफ भड़का आक्रोश
- देर रात तक नहीं निकला विसर्जन जुलूस
थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग
मामले पर पाया गया काबू

पुलिस ने मूर्ति विसर्जन में जा रहे डीजे गाड़ी को किया जब्त
इसके अलावा, गढ़वा के नवादा मोड़ पर शनिवार की देर शाम को डीजे बजाने को लेकर प्रशासन व स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस ने डीजे गाडी को रोक दिया। इसे लेकर मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोग आक्रोशित हो गए।
लोगों का कहना था कि जब तक डीजे गाड़ी को पुलिस नहीं छोड़ेगी, तब तक मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग मूर्ति विसर्जन करने के लिए नवादा मोड़ से शांतिपूर्ण तरीके से गढ़वा शहर के सोनपुरवा स्थित रामबांध तालाब जा रहे थे। इस क्रम में पुलिस ने डीजे गाड़ी को रोक दिया।
हालांकि कुछ देर के बाद पुलिस ने डीजे गाड़ी को छोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा का विसर्जन के करने के लिए चले गए।
यह भी पढ़ें-
प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी; एक की मौत- सीएम योगी बोले; दोषी नहीं बचेंगे
मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, घर की छतों से अचानक होने लगी रोड़ेबाजी; पुलिसकर्मी सहित दस घायल
