चौका से घर लौट रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक फरार
चांडिल थाना क्षेत्र में जयदा पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी।
पुलिस फरार कार चालक की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही।
जागरण संसू, चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जयदा पुल के समीप हुई इस टक्कर के बाद अज्ञात कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा।
पीछे से मारी जबरदस्त टक्कर
एमजीएम में बाबलू को मृत घोषित किया गया
पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच
इस हादसे के बाद मृतक बाबलू के गांव जारियाडीह में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चांडिल पुलिस का कहना है कि अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान के लिए नेशनल हाईवे पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
