विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'झारखंड में बहुत जल्द होगी शिक्षकों की बहाली...', चुनावी सभा में चंपई सोरेन ने युवाओं से कर दिया वादा

Published: Mon, 13 May 2024 02:57 PM (IST)

CM Champai Soren झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को झामुमो प्रत्याशी समीर महंती के समर्थन में चुनावी जनसभा को ...और पढ़ें

'झारखंड में बहुत जल्द होगी शिक्षकों की बहाली...', चुनावी सभा में चंपई सोरेन ने युवाओं से किया वादा (सोर्स- एक्स)
'झारखंड में बहुत जल्द होगी शिक्षकों की बहाली...', चुनावी सभा में चंपई सोरेन ने युवाओं से किया वादा (सोर्स- एक्स)

HighLights

  1. हेमंत सोरेन को झूठे केस में जेल भेजा गया- चंपई सोरेन
  2. जून से चांडिल डैम का पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा- चंपई सोरेन

जागरण टीम, पटमदा/पोटका (पूर्वी सिंहभूम)। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को पटमदा और पोटका में झामुमो प्रत्याशी समीर महंती के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में बहुत जल्द शिक्षकों की बहाली होगी। जून महीने में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा मुरझाया हुआ है। 2014 में भाजपा ने महंगाई, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने सभी वादों को भूल गई।

हेमंत सोरेन को झूठे केस में जेल भेजा गया- चंपई सोरेन

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे केस में जेल भेजा गया है। 2024 आपके सफल निर्णय का दिन है। राज्य सरकार ने किसानों और जनता के हित में कई काम किए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जून माह से चांडिल डैम का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। हमारी सरकार ने सभी को पेंशन दिया, जबकि भाजपा ने ग्यारह लाख राशन कार्ड को डिलीट किया।

उन्होंने कहा कि पांच हजार स्कूल को भाजपा सरकार ने बंद करवाया। हमारी सोच है कि गांव का युवा भी बीडीओ और सीओ बने। तीर कमान पर वोट देकर भाजपा को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

ये भी पढ़ें- 

Hemant Soren के मामले में चौंकाने वाला खुलासा! इरशाद के घर तैयार हुआ था...

Hemant Soren की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अदालत ने ED को जारी किया नोटिस