Move to Jagran APP

singhbhum chamber election: टीम भालोटिया का कब्‍जा Jamshedpur News

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में मतदान व मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। चैंबर पर टीम भालाेटिया ने कब्‍जा जमा लिया है।

By Edited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 11:01 PM (IST)
singhbhum chamber election: टीम भालोटिया का कब्‍जा Jamshedpur News
singhbhum chamber election: टीम भालोटिया का कब्‍जा Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के कोल्हान के सबसे बड़े और पुराने कारोबारी संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव में मतदान संपन्‍न होने के बाद देर रात परिणामों की घोषणा कर दी गई। इस बार के चुनाव में टीम भालोटिया ने अपना कब्‍जा जमा लिया है। शाम वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए थे। उसी समय यह लगभग तय हो चुका था कि टीम विजन का सूपड़ा साफ होना तय है क्‍योंकि टीम भालोटिया के सभी उम्मीदवार काफी मार्जिन से आगे चल रहे थे।

loksabha election banner

किसे मिले कितने वोट

उपाध्यक्ष (उद्योग)  नितेश धूत : 1008

 श्रवण कुमार अग्रवाल (देबुका) : 291

उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) विजय आनंद मूनका : 944

सुरेश शर्मा (लिपु) : 357

उपाध्यक्ष (टैक्स एंड फायनांस) दिनेश चौधरी : 993

सीए पवन कुमार अग्रवाल : 300

उपाध्यक्ष (पब्लिक रिलेशन एंड वेलफेयर) मानव केडिया : 1033

मुकेश मित्तल : 264

महासचिव : भरत वसानी 926

श्रवण कुमार काबरा      378

सचिव (इंडस्ट्री) महेश कुमार सोंथालिया 970

विनोद शर्मा                                312

कार्यकारिणी समिति सदस्य

विजेता 

किशोर गोलछा :920

अरुण कुमार गुप्ता : 843

बीएन शर्मा : 842

विनोद शर्मा (कामसा) : 837

सावरमल शर्मा : 819

अंकित गोयल : 807

पवन शर्मा :797

संजय देबुका : 796

भरत मकानी : 791

मनोज कुमार चेतानी : 787

पीयूष कुमार चौधरी : 776

रमेश कुमार सोंथालिया : 772

हेमेंद्र प्रसाद जैन (हनु) : 770

मनोज कुमार गोयल : 768

गोविंद प्रसाद नागोलिया : 766

मनोज कुमार अग्रवाल : 761

कमल कुमार लढडा : 757

रामू देबुका : 753

राजेश कुमार अग्रवाल (जसुका) : 750

राजेश अग्रवाल (माधुरी) : 749

अनिल कुमार चौधरी : 737

चंदन कांउटिया : 737

प्रकाश मोदी : 707

तुलसी अग्रवाल खेमका : 707

मृणाल कांति दास : 700

प्रदीप गुप्ता : 698

मनीष कुमार : 648

मुकेश शर्मा : 646

संदीप पारिख : 642

श्याम शर्मा : 590

ई वोटिंग के लिए कंप्‍यूटर लैपटॉप लेकर मौजूद रहे कंपनी के प्रतिनिधि

मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में ई-वोटिंग के लिए सीडीएसएल कंपनी के प्रतिनिधि कंप्यूटर-लैपटॉप के साथ मौजूद रहे। यहां मतदाताओं को आइडी-पासवर्ड उपलब्ध कराया गया। इससे पहले 20-22 सितंबर तक चैंबर चुनाव के लिए ई-वोटिंग की सुविधा दी गई थी, जिसमें 28 फीसद लोगों ने अपने घर-आफिस से मतदान किया था।

चैंबर में है कुल 1737 सदस्य

एक खेमे के कैंप में सन्नाटा पसरा है।

चैंबर में कुल 1737 सदस्य हैं। मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके एक घंटे बाद परिणाम आ जाने की संभावना है।

अध्यक्ष चुने जा चुके निर्विरोध

एक खेमे के कैंप में जुटे वोटर। यहां काफी हलचल है। 

अध्यक्ष पद पर  अशोक भालोटिया निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनके खेमे से उपाध्यक्ष (ट्रेड-कामर्स) पद के उम्मीदवार विजय आनंद मूनका हैं। इनका मुकाबला लिप्पू शर्मा से है। वही महासचिव पद के उम्मीदवार भरत वसानी हैं जिनका मुकाबला पूर्व महासचिव श्रवण काबड़ा से है। सचिव -सत्यनारायण अग्रवाल (ट्रेड-कामर्स) पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 

 ई-वोटिंग करते मतदाता। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.