यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DRM Visit: ठेकेदार पर नाराज हुए चक्रधरपुर के डीआरएम वीके साहू, ये रही वजह
आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने रेल विकास निगम के प्रोजेक्ट के ठेकेदारों ...और पढ़ें

आदित्यपुर, जागरण संवाददाता। आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू ने रेल विकास निगम के प्रोजेक्ट के ठेकेदारों को कार्य में देरी को लेकर जमकर खरी- खोटी सुनाई। डीआरएम का सैलून आदित्यपुर रेलवे स्टेशन जैसे पहुंचा डीआरएम उतरकर सीधे स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों पर गुस्सा हो गए। सबसे पहले गुलदस्ता लेकर खड़े प्रोजेक्ट मैनेजर पर गुस्सा हो गए।
सैलून तक पहुंच कर रिसीव नहीं किये जाने पर डीआरएम ने नाराजगी जताई। इसके बाद आदित्यपुर में चल रही विकास योजनाओं पर प्रोजेक्ट मैनेजर की जमकर क्लास ली। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में रेलवे का काम पूरा होने का हवाला देते हुए कहा कि आपके यहां अबतक क्यों पूरा नहीं हुआ है। डीएआरएम ने कहा कि बरसात के मौसम में अतिक्रमण मुक्त कराकर जमीन दी है लेकिन काम नहीं हो रहा है।
कांग्रेस नेता पर भड़के
आदित्यपुर में विकास योजना का शिलान्यास करने पहुंचे डीएआरएम ने कांग्रेस नेता सुरेशधारी से किसी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। डीएआरएम इतना झल्ला गए कि यहां तक कह दिया कि आपको मैंने नहीं बुलाया है। इसलिए आप अभी दूर रहिए वरना बगैर शिलान्यास के चला जाऊंगा। शिलान्यास के पूर्व डीएआरएम ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट डीएआरएम ललित के बारे में भी सवाल किए।
